NEET PG 2024: नीट पीजी टेस्ट सिटी चुनने का आज आखिरी दिन, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड
Saurabh Pandey | July 22, 2024 | 12:31 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा शहर सभी संबंधित उम्मीदवारों को 29 जुलाई 2024 को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
Get complete details on the NEET PG 2026 syllabus, including subject-wise topics, weightage, and important areas to focus on for effective exam preparation.
Download nowनई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा शहरों की सूची जारी कर दी है। एनबीईएमएस की तरफ से नीट पीजी परीक्षा शहर चुनने की आज यानी 22 जुलाई आखिरी तारीख है। उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके परीक्षा शहर चुन सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार नीट पीजी परीक्षा 2024 देश भर के 185 शहरों में आयोजित की जाएगी। 23 जून को आयोजित होने वाली NEET-PG 2024 के लिए पहले जारी किए गए एडमिट कार्ड में सूचित परीक्षा शहर और परीक्षा केंद्र अब मान्य नहीं होंगे।
NEET PG 2024: एडमिट कार्ड 8 अगस्त को होगा जारी
नीट पीजी टेस्ट सिटी आवंटन सूची उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर ईमेल के माध्यम से 29 जुलाई, 2024 को उपलब्ध होगी। आवंटित परीक्षा शहर में परीक्षा केंद्र स्थल की सूचना एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी जो 8 अगस्त, 2024 को वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
NEET PG 2024: परीक्षा पैटर्न
संशोधित एग्जाम पैटर्न के अनुसार, NEET PG प्रश्न पत्र 2024 में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को चार अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा। एनबीई नीट पीजी 2024 परीक्षा 3 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार को चार पसंदीदा परीक्षा शहरों के विकल्प देने होंगे, जहां वह परीक्षा देना चाहते हैं। इन परीक्षा शहरों का चयन उम्मीदवार द्वारा अपने नीट-पीजी 2024 आवेदन पत्र में इंगित पत्राचार पते की स्थिति के भीतर उपलब्ध सूची से किया जाएगा।
NEET PG 2024: टेस्ट सिटी चुनने का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर NEET PG 2024 टैब पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार पोर्टल पर लॉगिन करें और आगे बढ़ें।
- अब टेस्ट सिटी प्राथमिकता दर्ज करने और सबमिट करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज