NEET Paper Leak: नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में गुरुग्राम के डॉक्टर का नाम सामने आया, जांच में जुटी पुलिस
Abhay Pratap Singh | May 13, 2026 | 08:38 AM IST | 2 mins read
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम के एक डॉक्टर को कथित तौर पर लीक हुए प्रश्नपत्र की प्रति मिली है, लेकिन यह मामला अभी जांच के अधीन है।
नई दिल्ली: नीट यूजी प्रश्नपत्र लीक (NEET Question Paper Leak) मामले में पुलिस सूत्रों ने 12 मई को बताया कि प्रश्नपत्र की एक प्रति को कथित रूप से नासिक की एक प्रिंटिंग प्रेस से लीक करके गुरुग्राम के एक डॉक्टर तक पहुंचाया गया था। हालांकि,उन्होंने कहा कि मामला अभी जांच के अधीन है।
इस संबंध में पूछे जाने पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) गुरुग्राम के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश कटारिया ने कहा, “गुरुग्राम के एक डॉक्टर” की संलिप्तता की खबरें प्रसारित हो रही हैं लेकिन किसी भी जांच एजेंसी ने अब तक स्थानीय चिकित्सा संस्था से आधिकारिक तौर पर संपर्क नहीं किया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम के एक डॉक्टर को कथित तौर पर लीक हुए प्रश्नपत्र की प्रति मिली है, लेकिन यह मामला अभी जांच के अधीन है। प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बीच तीन मई को हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक मंगलवार को रद्द कर दी गई।
Also read NEET UG Paper Leak 2026: नीट अब परीक्षा नहीं, नीलामी बन चुकी है, हम मिलकर इसे बदलेंगे - राहुल गांधी
सरकार द्वारा अनियमितताओं की व्यापक जांच का निर्देश दिए जाने के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने प्राथमिकी दर्ज की है। मेडिकल कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कहा कि परीक्षा की नयी तिथियों की घोषणा अगले सात से दस दिनों में कर दी जाएगी।
NEET 2026 Paper Leak: अनुमानित प्रश्नपत्र
राजस्थान पुलिस एसओजी ने दावा किया था कि परीक्षा से पहले छात्रों के बीच कथित तौर पर वितरित रसायन विज्ञान के एक “अनुमानित प्रश्नपत्र” में लगभग 410 प्रश्न थे और इनमें से लगभग 120 प्रश्न प्रश्नपत्र में मौजूद थे।
महाराष्ट्र के नासिक में अखबार लीक मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। नासिक के पुलिस उपायुक्त किरणकुमार चौहान ने बताया कि राजस्थान पुलिस की एक टीम उसे हिरासत में लेने के लिए शहर पहुंचेगी। बता दें कि, एनटीए नीट यूजी 2026 परीक्षा की नई तिथियां जल्द जारी करेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच