Abhay Pratap Singh | May 13, 2026 | 07:40 AM IST | 1 min read
कॉमेडके यूजीईटी प्रोविजनल आंसर की 2026 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।

नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेजे ऑफ कर्नाटक (COMEDK) ने कॉमेडके अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (UGET) 2026 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, अब कॉमेडके यूजीईटी प्रोविजनल आंसर की 16 मई को जारी की जाएगी।
कॉमेडके यूजीईटी आंसर की 2026 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। अधिकारियों द्वारा प्रोविजनल उत्तर कुंजी के साथ कॉमेडके उत्तर पत्रक भी जारी किया जाएगा। उम्मीदवार कॉमेडके यूजीईटी आंसर की 2026 की मदद से अपने संभावित अंको की गणना कर सकते हैं।
नीचे सारणी में उम्मीदवार कॉमेडके यूजीईटी 2026 रिवाइज्ड शेड्यूल जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | नई तिथियां |
|---|---|
कॉमेडके प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | 16 मई, 2026 (सुबह 11 बजे) |
कॉमेडके यूजीईटी चुनौती विंडो | 18 मई, 2026 (दोपहर 2 बजे) |
कॉमेडके अंतिम उत्तर कुंजी 2026 | 23 मई, 2026 (दोपहर 2 बजे) |
कॉमेडके परिणाम 2026 की तिथि | 29 मई, 2026 (शाम 4 बजे) |
कॉमेडके यूजीईटी 2026 परीक्षा 9 मई को भारत भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कई पालियों में आयोजित की गई थी। पहले प्रोविजनल आंसर की 13 मई को जारी होनी थी, जबकि अभ्यर्थियों को 15 मई तक आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया था।
वहीं, कॉमेडके यूजीईटी 2026 की फाइनल आंसर की 20 मई को जारी की जानी थी, जबकि परीक्षा परिणाम 26 मई, 2026 को घोषित होने वाले थे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार कॉमेडके की आधिकारिक वेबसाइट https://comedk.org/ पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार कॉमेडके यूजीईटी आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
बयान में कहा गया है कि केवल वही अभ्यर्थी परीक्षा में पुनः शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने 2021 की परीक्षा दी थी। राजस्थान उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने पिछले वर्ष अगस्त में उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द करने का आदेश दिया था।
Santosh Kumar