NEET Paper Leak 2026: नीट यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई ने आरसीसी के संस्थापक को लातूर से गिरफ्तार किया
Press Trust of India | May 18, 2026 | 02:27 PM IST | 1 min read
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई का आरोप है कि मोटेगांवकर नीट यूजी प्रश्नपत्र को लीक करने और प्रसारित करने में शामिल संगठित गिरोह का एक सक्रिय सदस्य था।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (नीट यूजी) प्रश्नपत्र लीक मामले में महाराष्ट्र के लातूर शहर में रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस (आरसीसी) के संस्थापक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार को एजेंसी द्वारा ली गई तलाशी के दौरान मोटेगांवकर के मोबाइल फोन से मेडिकल प्रवेश परीक्षा का लीक हुआ प्रश्न पत्र मिला। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का आरोप है कि मोटेगांवकर नीट यूजी प्रश्नपत्र को लीक करने और प्रसारित करने में शामिल संगठित गिरोह का एक सक्रिय सदस्य था।
उन्होंने बताया कि मोटेगांवकर ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 23 अप्रैल, 2026 को होने वाली नीट यूजी परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र और उत्तर प्राप्त कर लिए थे। आरोप है कि उसने प्रश्न पत्र कई लोगों को वितरित किए थे।
Also read NEET UG 2026: नीट री-एग्जाम के लिए मौजूदा पता अपडेट करने व परीक्षा शहर चुनने की विंडो ओपन
इससे पहले, नीट-यूजी प्रश्नपत्र "लीक" मामले की जांच कर रहे सीबीआई ने रविवार को महाराष्ट्र के लातूर शहर में कोचिंग संस्थान रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेज (आरसीसी) के मुख्य कार्यालय में छापेमारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार को आरसीसी के संस्थापक शिवराज मोटेगांवकर से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई को संदेह था कि लातूर के कुछ डॉक्टरों ने कथित तौर पर लीक हुए प्रश्नपत्र को खरीदा था।
सीबीआई की एक टीम पिछले कुछ दिन से लातूर में डेरा डाले हुए है। एजेंसी ने प्रश्नपत्र "लीक" मामले में प्राथमिकी दर्ज की है और जांच के लिए कई टीम गठित की है। 3 मई को हुई परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के चलते रद्द कर दी गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच