NEET Paper Leak 2026: नेपाल, बांग्लादेश की तरह 'Gen Z' सड़कों पर उतरें, पेपर लीक पर अरविंद केजरीवाल की अपील
Santosh Kumar | May 13, 2026 | 04:35 PM IST | 2 mins read
अरविंद केजरीवाल ने कहा, "अगर बांग्लादेश और नेपाल जैसे देशों में जेन जेड सरकारें बदल सकती है, तो भारतीय युवा भी पेपर लीक के मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित कर सकते हैं।"
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को 'जेन जेड' से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि नीट परीक्षा पेपर लीक के कथित दोषियों को सजा मिले। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर बांग्लादेश और नेपाल के युवा राजनीतिक बदलाव ला सकते हैं, तो भारतीय छात्र भी जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए दबाव डाल सकते हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा परीक्षा पत्र बार-बार लीक होने की घटनाओं ने उम्मीदवारों का आत्मविश्वास हिला कर रख दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सीबीआई द्वारा अतीत में की गई जांचों के परिणामस्वरूप दोषियों को कड़ी सजा मिली है?
NEET Paper Leak 2026: अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, "अगर बांग्लादेश और नेपाल जैसे देशों में जेन जेड सरकारें बदल सकती है, तो भारतीय युवा भी पेपर लीक के मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित कर सकते हैं।"
बता दें कि 'जेन जेड' उस पीढ़ी को कहा जाता है जो 1997 से 2012 के बीच पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच का कोई निष्कर्ष नहीं निकलेगा, पिछले परीक्षापत्र लीक मामले में भी वह कुछ नहीं कर सकी थी।
अरविंद केजरीवाल ने 2014 से अब तक परीक्षा पत्र लीक होने की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि इसने करोड़ों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं।
NEET 2026 Paper Leak: 'आंदोलन की भाषा समझती है सरकार'
नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने पर, इससे पहले, मंगलवार (12 मई) को भी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "यह पहली बार नहीं है जब नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। ऐसा 4 बार हो चुका है।"
केजरीवाल ने कहा, "जो लोग ठीक से एक परीक्षा भी आयोजित नहीं करवा सकते, वे सरकार कैसे चलाएंगे? यह पूरी तरह से मिलीभगत का मामला है। यह सरकार केवल 'आंदोलन' की भाषा समझती है, मैं परीक्षार्थियों के साथ खड़ा हूं।"
अगली खबर
]NEET Paper Leak 2026: “अमृतकाल, बना विषकाल…”, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा, सवालों से बचते दिखे शिक्षा मंत्री
विपक्ष का आरोप है कि पेपर-लीक माफिया के सामने पूरी परीक्षा प्रणाली ही ध्वस्त हो गई है। इस बीच, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नीट 2026 परीक्षा में हुई अनियमितताओं से जुड़े मीडिया के सवालों से बचते हुए देखा गया।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी