NEET Paper Leak 2026: “अमृतकाल, बना विषकाल…”, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा, सवालों से बचते दिखे शिक्षा मंत्री
Santosh Kumar | May 12, 2026 | 04:10 PM IST | 2 mins read
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'अमृत काल' को 'विष काल' बताते हुए, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नीट 2026 पेपर लीक घोटाले को लेकर विपक्षी दलों ने भारत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'अमृत काल' को 'विष काल' बताते हुए, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला। विपक्ष का आरोप है कि पेपर-लीक माफिया के सामने पूरी परीक्षा प्रणाली ही ध्वस्त हो गई है। इस बीच, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नीट 2026 परीक्षा में हुई अनियमितताओं से जुड़े मीडिया के सवालों से बचते हुए देखा गया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट यूजी 2026 परीक्षा के मुद्दे पर मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया है। यह परीक्षा पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई है।
नीट परीक्षा रद्द होने से लगभग 22 लाख छात्र प्रभावित हुए हैं। विपक्षी दल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पिछले 10 वर्षों के दौरान 89 से अधिक प्रश्न पत्र लीक हुए। राहुल गांधी ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला है।
NEET Paper Leak 2026: विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा
राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "प्रधानमंत्री का तथाकथित अमृतकाल, देश के लिए विषकाल बन गया है। 22 लाख से अधिक छात्रों की मेहनत, त्याग भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया।"
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने पीएम से सवाल करते हुए कहा, "बीजेपी से जुड़े शिक्षा माफियाओं ने 12 साल में 90 पेपर लीक करके युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया। आपके लोग युवाओं को ठग रहे हैं ये कौन सी देशभक्ति है मोदी जी?"
NEET UG 2026 Cancellation: गड़बड़ी को जानबूझकर छिपाने की कोशिश
दूसरी ओर, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि राजस्थान की सरकार ने एनटीए द्वारा आयोजित नीट परीक्षा में गड़बड़ी को जानबूझकर छिपाने की कोशिश की और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया।
नीट यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक के आरोपों के बीच रद्द होने पर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "यह पहली बार नहीं है जब नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। ऐसा 4 बार हो चुका है।"
केजरीवाल ने कहा, "जो लोग ठीक से एक परीक्षा भी आयोजित नहीं करवा सकते, वे सरकार कैसे चलाएंगे? यह पूरी तरह से मिलीभगत का मामला है। यह सरकार केवल 'आंदोलन' की भाषा समझती है, मैं परीक्षार्थियों के साथ खड़ा हूं।"
अगली खबर
]NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक माफिया के आगे कमजोर पड़ा सिस्टम, ‘अनियमितता’ के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन
राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) की जांच में एक 'गेस पेपर' सामने आया, जिसमें परीक्षा के असली पेपर के 100 से अधिक सवालों से चौंकाने वाली समानता पाई गई। यह गेस पेपर परीक्षा से पहले सीकर जैसे कोचिंग हब में फैला और इसे लाखों रुपये में बेचा गया ।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच