NEET MDS 2026 Correction Window: नीट एमडीएस आवेदन में आज से सुधार प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 6 अप्रैल
Abhay Pratap Singh | April 4, 2026 | 05:44 PM IST | 2 mins read
नीट एमडीएस 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) ने आज से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) 2026 आवेदन में सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदक एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in के माध्यम से नीट एमडीएस 2026 आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
नीट एमडीएस 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नीट एमडीएस आवेदन सुधार विंडो 4 से 6 अप्रैल, 2026 तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, आधार और परीक्षा शहर जैसे विवरणों में सुधार की अनुमति नहीं है।
इस दौरान जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, माता-पिता का नाम, पता विवरण, बीडीएस योग्यता, इंटर्नशिप विवरण, पिछले नीट एमडीएस प्रयास और अपलोड किए गए दस्तावेज (फोटो और हस्ताक्षर) में सुधार कर सकते हैं। त्रुटिपूर्ण/ गलत इमेज को संशोधित करने के लिए फाइनल एडमिट विंडो 21 से 22 अप्रैल, 2026 तक ओपन रहेगी।
Also read आईआईटी खड़गपुर ने पोस्टग्रेजुएट मेडिकल प्रोग्राम शुरू करने के लिए एनएमसी से मंजूरी मांगी
नोटिस के अनुसार, “यदि उम्मीदवार अपनी श्रेणी या पीडब्ल्यूडी (PwD) स्थिति में कोई बदलाव करता है, तो ऐसे मामलों में लागू अतिरिक्त शुल्क (यदि कोई हो) का भुगतान एडिट विंडो के दौरान किया जा सकेगा।” नीट एमडीएस 2026 परीक्षा 2 मई को आयोजित की जाएगी और परिणाम 2 जून को घोषित किया जाएगा।
नीट एमडीएस 2026 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 3 घंटे की अवधि में आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल 240 प्रश्न होंगे, सेक्शन-ए में 100 और सेक्शन-बी में 140 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
NEET MDS Correction Window 2026: सुधार प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके नीट एमडीएस एप्लीकेशन 2026 में आवश्यकता सुधार कर सकते हैं:
- एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
- नीट एमडीएस पर जाएं और आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- आवेदन में आवश्यक सुधार करें, सबमिट करें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच