Trusted Source Image

आईआईटी खड़गपुर ने पोस्टग्रेजुएट मेडिकल प्रोग्राम शुरू करने के लिए एनएमसी से मंजूरी मांगी

Press Trust of India | March 29, 2026 | 12:52 PM IST | 1 min read

संस्थान के निदेशक सुमन चक्रवर्ती ने कहा कि यदि प्रस्ताव को केंद्र की मंजूरी मिल जाती है तो यह पहला आईआईटी होगा जो स्नातकोत्तर चिकित्सा कार्यक्रम शुरू करेगा।

सुमन चक्रवर्ती ने कहा, "प्रस्तावित पीजी प्रोग्राम 20 सीटों के साथ शुरू किया जाएगा।" (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
सुमन चक्रवर्ती ने कहा, "प्रस्तावित पीजी प्रोग्राम 20 सीटों के साथ शुरू किया जाएगा।" (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

कोलकाता: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर ने स्नातकोत्तर 'डॉक्टर ऑफ मेडिसिन' (एमडी) पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के पास आवेदन किया है। संस्थान के निदेशक सुमन चक्रवर्ती ने कहा कि यदि प्रस्ताव को केंद्र की मंजूरी मिल जाती है तो यह पहला आईआईटी होगा जो स्नातकोत्तर चिकित्सा कार्यक्रम शुरू करेगा। सुमन चक्रवर्ती ने कहा, "आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है और हमने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की मंजूरी के लिए औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब संबंधित मंत्रालय के जवाब का इंतजार है।"

प्रस्तावित पीजी प्रोग्राम 20 सीटों के साथ शुरू किया जाएगा। चक्रवर्ती ने कहा कि एमओई ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है लेकिन अंतिम निर्णय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के पास है क्योंकि "यह एक अंतर-मंत्रालयी निर्णय है।"

उन्होंने कहा, "हमने 20 चिकित्सकों की नियुक्ति की है। अब सब एनएमसी पर निर्भर करता है।" उन्होंने बताया कि इस योजना को 23 सितंबर 2025 को संस्थान के 'बोर्ड ऑफ गवर्नर' के समक्ष मंजूरी के लिए पेश किया गया था।

Also readIIT Bombay Admission 2026: आईआईटी बॉम्बे में एमटेक प्रवेश के लिए आवेदन शुरू; अंतिम तिथि, पात्रता, शुल्क जानें

संस्थान के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि छात्रों को डॉ बी सी रॉय मल्टी स्पेशियलिटी मेडिकल रिसर्च सेंटर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

छात्रों का चयन नीट के जरिए होगा। चक्रवर्ती ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को 220 बिस्तरों वाले मिशन मोड आईपीडी अस्पताल के रूप में विस्तारित किया जा रहा है, जिससे छात्रों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications