Saurabh Pandey | May 20, 2026 | 06:41 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग ने आरक्षित वर्गों (SC, ST और OBC) के अभ्यर्थियों के लिए IAS/PCS प्रारंभिक परीक्षा-2026 की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए 18 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में रहने वाले अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उन युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है, जो आईएएस (IAS) या पीसीएस (PCS) अफसर बनने का सपना देख रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार का समाज कल्याण विभाग ऐसे गरीब और होनहार छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए बिल्कुल मुफ्त कोचिंग (Free Coaching) देने जा रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म जारी कर दिए गए हैं। इच्छुक और पात्र छात्र आगामी 18 जून 2026 तक इसके लिए अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने, उसमें संशोधन करने और भरे हुए आवेदन पत्र को प्रिंट करने की आखिरी तारीख भी 18 जून 2026 तय की गई है।
विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले सभी निर्देशों और आवेदन के प्रारूप (Format) को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए। आवेदन फॉर्म भरते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि सभी डिटेल्स केवल अंग्रेजी भाषा में ही मान्य होंगी। किसी अन्य भाषा में भरा गया फॉर्म निरस्त किया जा सकता है।
इस मुफ्त कोचिंग योजना का लाभ उठाने के लिए समाज कल्याण विभाग ने कुछ विशेष पात्रता शर्तें तय की हैं, जो इस प्रकार हैं-
उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग ने आवेदन प्रक्रिया के साथ-साथ परीक्षा और रिजल्ट का पूरा कैलेंडर भी स्पष्ट कर दिया है। योजना के तहत योग्य छात्रों का चयन एक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के जरिए किया जाएगा, जो 5 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। इसके लिए छात्र 25 जून से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा संपन्न होने के बाद 28 जुलाई 2026 को इसका परिणाम घोषित किया जाएगा और सफल अभ्यर्थियों के लिए 1 अगस्त 2026 से नया शैक्षणिक सत्र शुरू कर दिया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया (आवेदन से लेकर कोचिंग तक) के लिए छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
यदि अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या असुविधा होती है, तो वे विभाग द्वारा जारी किए गए इन माध्यमों पर संपर्क कर सकते हैं:
हेल्पलाइन नंबर - 14568
आधिकारिक ईमेल आईडी - director.sw@dirsamajkalyan.in