NEET MDS 2025 Counselling: नीट एमडीएस राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, रिपोर्टिंग प्रक्रिया 27 जुलाई तक
Santosh Kumar | July 18, 2025 | 10:05 PM IST | 2 mins read
जिन अभ्यर्थियों को आवंटन आदेश में कोई विसंगति दिखती है, वे 19 जुलाई 2025 को सुबह 11 बजे तक मेल के माध्यम से इसकी सूचना दे सकते हैं।
Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट एमडीएस 2025 काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर अपने रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपनी अलॉटमेंट स्थिति देख सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों को आवंटन आदेश में कोई विसंगति दिखाई देती है, वे 19 जुलाई, 2025 को सुबह 11 बजे तक इसकी सूचना दे सकते हैं। यह जानकारी mccresultquery@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से भेजी होगी।
समय सीमा के बाद, प्रोविजनल परिणाम को फाइनल माना जाएगा। राउंड 2 काउंसलिंग प्रक्रिया 12 जुलाई को शुरू हुई थी, जिसमें पंजीकरण, विकल्प भरने और लॉक करने की प्रक्रिया शामिल थी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई रही।
NEET MDS 2025 Counselling: 27 जुलाई तक करें कॉलेज में रिपोर्ट
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 13 से 16 जुलाई तक चली। नीट एमडीएस राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों, सीटों की उपलब्धता, आरक्षण मानदंडों और अन्य कारकों के आधार पर तैयार किया गया है।
जिन उम्मीदवारों को नीट एमडीएस राउंड 2 में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 19 जुलाई से 27 जुलाई, 2025 तक अपने आवंटित संस्थानों में मूल दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
रिपोर्टिंग की नियत तिथि के बाद, आवंटित संस्थान 28 से 30 जुलाई तक उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच करेंगे। सभी उम्मीदवार समय पर रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी करें और यह सुनिश्चित करें कि उनके सभी दस्तावेज सही और पूर्ण हों।
Also read NEET PG 2025 Exam City Slip: नीट पीजी एग्जाम सिटी स्लिप 21 जुलाई को होगी जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें
NEET MDS Counselling 2025: नीट एमडीएस राउंड 3 शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में नीट एमडीएस 2025 काउंसलिंग राउंड 3 का शेड्यूल देख सकते हैं-
| इवेंट | डेट |
|---|---|
|
संस्थानों द्वारा सीट मैट्रिक्स का सत्यापन |
31 जुलाई, 2025 |
|
ऑनलाइन पंजीकरण और भुगतान |
1 से 5 अगस्त, 2025 |
|
विकल्प भरना और लॉक करना |
1 से 5 अगस्त, 2025 |
|
सीट आवंटन की प्रक्रिया |
6 से 7 अगस्त, 2025 |
|
नीट एमडीएस राउंड 3 रिजल्ट |
8 अगस्त, 2025 |
|
आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग |
9 से 16 अगस्त, 2025 |
अगली खबर
]NEET UG 2025 Counselling Live: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 पंजीकरण 21 जुलाई से; जानें शेड्यूल, आवेदन प्रक्रिया
इसके बाद उम्मीदवारों को 1 से 6 अगस्त 2025 तक आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। नीट यूजी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया 4 राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वेकेंसी राउंड शामिल हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा