NEET MDS 2024 Admit Card: नीट एमडीएस एडमिट कार्ड कल nbe.edu.in पर होगा जारी
Saurabh Pandey | March 14, 2024 | 04:01 PM IST | 2 mins read
नीट एमडीएस परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। मास्टर इन डेंटल सर्जरी कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास किसी विश्वविद्यालय या संस्थान की तरफ से दी जाने वाली डेंटल सर्जरी में बैचलर की मान्यता प्राप्त डिग्री होनी चाहिए।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) कल यानी 15 मार्च को नीट एमडीएस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर NEET MDS 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। नीट एमडीएस एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नीट एमडीएस परीक्षा 18 मार्च, 2024 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा पूरे भारत में कई परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर-आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। नीट एमडीएस परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। नीट एमडीएस परीक्षा का रिजल्ट 18 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने छात्रों से कई अभ्यावेदन प्राप्त करने के बाद गुरुवार को इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून कर दी है। बोर्ड ने परीक्षा स्थगित नहीं करने का फैसला किया है।
पूर्वोत्तर राज्यों में भी नीट एमडीएस सेंटर
स्वास्थ्य मंत्रालय के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बताया गया है कि पूर्वोत्तर राज्यों में कोई नीट एमडीएस परीक्षा केंद्र नहीं होने का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्टें झूठी हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि पूर्वोत्तर राज्यों के लिए राष्ट्रीय प्रवेश सह पात्रता परीक्षा (नीट) मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) का कोई परीक्षा केंद्र आवंटित नहीं किया गया है। ऐसी रिपोर्टें सही नहीं हैं। उत्तर-पूर्वी राज्यों में परीक्षा केंद्र हैं। शिलांग, नाहरलागुन, कोहिमा, आइजोल, गुवाहाटी और कोलकाता में एक केंद्र है। इसके अलावा, NEET-MDS 2024 के लिए दूसरी आवेदन विंडो जो 11-मार्च-2024 को बंद हुई, उसमें केवल 560 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया।
NEET MDS 2024 Admit Card Link पात्रता
मास्टर इन डेंटल सर्जरी कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास किसी विश्वविद्यालय या संस्थान की तरफ से दी जाने वाली डेंटल सर्जरी में बैचलर की मान्यता प्राप्त डिग्री होनी चाहिए और राज्य डेंटल काउंसिल के साथ पंजीकृत होना चाहिए। मान्यता प्राप्त डेंटल कॉलेज में एक वर्ष का अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप होना चाहिए।
NEET MDS 2024 Admit Card Download परीक्षा पैटर्न
नीट एमडीएस 2024 परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर के 1 अंक काटा जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (सीबीटी) में होगी। इस परीक्षा में 240 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न में केवल अंग्रेजी भाषा में 4 विकल्प दिए जाएंगे। परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए होगी। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
Also read NEET MDS 2024: नीट एमडीएस पंजीकरण का आखिरी मौका, 11 मार्च तक nbe.edu.in पर करें आवेदन
NEET MDS 2024 Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- NEET MDS 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगिन जानकारी भरें और सबमिट करें।
- अब अपना प्रवेश पत्र चेक करें और डाउनलोड करें।
- प्रवेश पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]NEET MDS 2024: नीट एमडीएस पंजीकरण का आखिरी दिन आज, nbe.edu.in से करें आवेदन
NEET MDS 2024: नीट एमडीएस पंजीकरण का आज यानी 19 फरवरी 2024 आखिरी दिन है। nbe.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। neet mds 2024, neet mds 2024 date, neet 2024,neet mds,neet mds 2024 form, neet mds 2024 registration
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन