NEET Aspirant Suicide: राजस्थान में नीट परीक्षा देने वाले एक छात्र ने की आत्महत्या, 650 अंक मिलने की थी उम्मीद
Press Trust of India | May 16, 2026 | 01:32 PM IST | 2 mins read
परिवार के सदस्यों ने बताया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा रद्द होने से वह काफी तनाव में थे, क्योंकि उन्हें अपने तीसरे प्रयास में अच्छे अंक मिलने की उम्मीद थी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: राजस्थान के सीकर में एक छात्र ने शुक्रवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि छात्र राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक (NEET UG) की तैयारी कर रहा था और उसने हाल में यह परीक्षा दी थी। उद्योग नगर के थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान प्रदीप मेघवाल के रूप में हुई है जो झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी इलाके में कनिका की ढाणी गांव का रहने वाला था।
थानाधिकारी ने कहा कि वह अपनी दो बहनों के साथ सीकर के जलधारी नगर में किराए के मकान में रह रहा था और नीट की तैयारी कर रहा था। पुलिस के अनुसार प्रदीप ने कथित तौर पर अपनी बहन की चुन्नी से फांसी लगा ली। उस समय उसकी एक बहन कोचिंग क्लास में थी और दूसरी बाथरूम में थी।
अधिकारियों ने बताया कि उसकी बड़ी बहन ने उसे फंदे से लटका हुआ देखा एवं उसे नीचे उतारने के बाद मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। थानाधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है और अभी तक उसका पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। छात्र के पिता राजेश कुमार मेघवाल ने पुलिस को बताया कि प्रदीप की नीट की परीक्षा अच्छी हुई थी और परिवार को उम्मीद थी कि उसे करीब 650 अंक मिलेंगे।
इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि छात्र की परीक्षा अच्छी गई थी। उसके पिता के बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि छात्र को 650 अंकों की उम्मीद थी। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने इसे नीट परीक्षा 2026 में अनियमितताओं और पेपर लीक की खबरों के बाद छात्रों में बढ़ रही चिंता से जोड़ा है।
पायलट ने कहा कि नीट 2026 पेपरलीक को लेकर भविष्य की चिंता ने विद्यार्थियों पर गहरा दबाव डाला है और इसका सीधा असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि होनहार, ईमानदार विद्यार्थी जी-तोड़ मेहनत करते हैं और अंत में पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द कर दी जाती है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित अंडरग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट यूजी 2026’ को इसका प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के मद्देनजर रद्द करने की घोषणा की। वहीं, केंद्र सरकार ने सीबीआई को नीट यूजी 2026 में ‘अनियमितताओं’ की विस्तृत जांच करने का आदेश दिया।
अगली खबर
]UP Lekhpal Admit Card 2026: यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड upsssc.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि और पैटर्न जानें
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड आदि लाना अनिवार्य है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’