Trusted Source Image

‘यह आत्महत्या नहीं, सिस्टम द्वारा हत्या है’ - नीट परीक्षा रद्द होने पर अभ्यर्थियों के आत्महत्या पर राहुल गांधी

Abhay Pratap Singh | May 15, 2026 | 05:28 PM IST | 2 mins read

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इन घोटालों में जिम्मेदार किसी अधिकारी या मंत्री का इस्तीफा नहीं हुआ। हटाए जाते हैं और फिर चुपके से बड़े पद पर बैठा दिए जाते हैं।

कांग्रेस सांसद ने कहा - ये बच्चे परीक्षा से नहीं हारे, इन्हें एक भ्रष्ट तंत्र ने मारा है। (इमेज-एक्स/राहुल गांधी)
कांग्रेस सांसद ने कहा - ये बच्चे परीक्षा से नहीं हारे, इन्हें एक भ्रष्ट तंत्र ने मारा है। (इमेज-एक्स/राहुल गांधी)

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 3 मई को आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों की आत्महत्या की घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह केवल आत्महत्या का मामला नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता का परिणाम है।

कांग्रेस नेता ने 15 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “लखीमपुर खीरी के 21 साल के ऋतिक मिश्रा के आखिरी शब्द ‘अब नहीं देनी प्रतियोगी परीक्षा’ थे। तीसरी बार नीट देने वाला यह बच्चा, परीक्षा रद्द होते ही टूट गया। गोवा में भी एक NEET अभ्यर्थी ने जान दे दी।”

उन्होंने आगे कहा, “ये बच्चे परीक्षा से नहीं हारे, इन्हें एक भ्रष्ट तंत्र ने मारा है। यह आत्महत्या नहीं, यह सिस्टम द्वारा हत्या है। मोदी जी - कितने ऋतिक चाहिए आपकी जवाबदेही जगाने के लिए?”

राहुल गांधी ने आगे कहा, “मेरे युवा साथियों, आपका दर्द मेरा दर्द है और आपकी मेहनत मेरी मेहनत है। आपके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को जवाब देना ही होगा। चाहे इसमें कितना भी समय लगे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। यह लड़ाई हम सब मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे भी।

Also readNEET UG Exam: नीट यूजी परीक्षा अगले वर्ष से ऑनलाइन होगी, री-एग्जाम एडमिट कार्ड 14 जून तक होगा जारी

NEET 2026 Paper Leak: 148 परीक्षा घोटाले

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पेपर लीक से संबंधित घोटाले मामले के आंकड़े जारी किए हैं। उनके अनुसार, 148 घोटालों में सिर्फ 1 को सजा हुई है। नीचे विवरण जांच सकते हैं:

  • 2015 से 2026 तक - 148 परीक्षा घोटाले।
  • 87 परीक्षाएं रद्द और 9 करोड़ बच्चों का भविष्य प्रभावित।
  • 148 घोटालों में सजा हुई - सिर्फ 1 को।
  • सीबीआई ने 17 मामले लिए व ईडी ने 11 - किसी को सजा नहीं।
  • नीट, एआईपीएनटी और अन्य मेडिकल परीक्षाओं में अकेले 15 घोटाले।

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन घोटालों में जिम्मेदार किसी अधिकारी या मंत्री का इस्तीफा नहीं हुआ। हटाए जाते हैं और फिर चुपके से बड़े पद पर बैठा दिए जाते हैं। चोरी कराने वालों को इनाम मिलता है और परीक्षा देने वाले बच्चे जान गंवाते हैं।

NTA Re NEET 2026 Date: नीट री एग्जाम 2026 डेट

नवीनतम अपडेट के अनुसार, नीट रीएग्जाम 2026 का आयोजन 21 जून को किया जाएगा और एडमिट कार्ड 14 जून तक उपलब्ध होंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि, नीट परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। वहीं, अगले साल से नीट ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications