NEET 2026 Exam Date: नीट यूजी के लिए कितने उम्मीदवारों ने कराया पंजीकरण? ड्रेस कोड और टाइमिंग जानें
Abhay Pratap Singh | May 1, 2026 | 11:24 AM IST | 2 mins read
नीट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 2026 भारत भर में 552 परीक्षा केंद्रों और विदेशों में बनाए गए 14 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक (NEET UG) 2026 में शामिल होने के लिए 22.79 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। निर्धारित तिथि व समय के भीतर सफलतापूर्वक नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 3 मई, 2026 को कराई जाएगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 26 अप्रैल को नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, जिसे कैंडडिडेट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध लिंक में आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके जांच सकेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने नीट एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
NEET UG 2026 Dress Code: ड्रेस कोड और आवश्यक सामग्री
नीट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है:
- सभी अभ्यर्थी पारदर्शी पानी की बोतल साथ ला सकते हैं।
- धार्मिक आस्था से जुड़े वस्त्र या सामान पहनने/ ले जाने की अनुमति है, लेकिन इसके लिए अतिरिक्त जांच हेतु समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- हल्के कपड़े पहनना बेहतर है, हालांकि आवश्यकता होने पर अभ्यर्थी फुल स्लीव्स या ऊनी कपड़े पहन सकते हैं, इसके लिए भी समय से पहले रिपोर्ट करना जरूरी है।
- फुटवियर के रूप में चप्पल या कम हील वाले जूते पहनना बेहतर रहेगा।
नीट का पेपर कब है?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2026 का आयोजन 3 मई 2026 (रविवार) को दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक एक पाली में किया जाएगा। उम्मीदवारों को सूचना बुलेटिन में दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।
नीट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 2026 भारत भर में 552 परीक्षा केंद्रों और विदेशों में बनाए गए 14 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस वर्ष नीट यूजी 2026 के लिए कुल 22,79,743 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।
NEET UG 2026 Exam Preparation status candidates: अभ्यर्थियों की परीक्षा तैयारी की स्थिति
करियर360 द्वारा नीट एग्जाम को लेकर अभ्यर्थियों की तैयारी की स्थिति पर किए गए सर्वेक्षण के अनुसार,
- लगभग 41.33% अभ्यर्थियों ने पूरा सिलेबस पढ़कर कई बार रिवीजन किया।
- वहीं, 31.17% ने केवल महत्वपूर्ण विषयों और चयनित चैप्टर्स का अध्ययन किया।
- इसके अलावा, 16.67% ने केवल पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों को हल किया।
- नीट 2026 की तैयारी में 10.84% ने केवल शिक्षकों द्वारा बताए गए विषयों का अध्ययन किया।
नीट यूजी 2026 से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए उम्मीदवार 011-40759000/ 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या neetug2026@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। इसके अलावा, नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइटों https://www.nta.ac.in और https://neet.nta.nic.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]MP PAT Admit Card 2026: एमपी पीएटी एडमिट कार्ड esb.mp.gov.in पर जारी, प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 8 मई को
मध्य प्रदेश पीएटी एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, पाठ्यक्रम विवरण, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र विवरण, रजिस्ट्रेशन संख्या और परीक्षा दिवस निर्देश की जांच कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार