NCHM JEE 2025 Answer Key: एनसीएचएम जेईई आंसर की exams.nta.ac.in/NCHM/ पर जारी, 10 मई तक चैलेंज का मौका
Saurabh Pandey | May 7, 2025 | 06:17 PM IST | 1 min read
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 27 अप्रैल 2025 को देश भर के 90 शहरों में स्थित 118 परीक्षा केंद्रों पर 11,068 उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में एनसीएचएम जेईई आयोजित की थी।
Your Global Hospitality career starts with Emversity. 20+ University partners. 100+ Hiring Partners.
Apply Nowनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट, जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एनसीएचएमजेईई) 2025 की आंसर की जारी कर दी है। एनसीएचएम जेईई परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCHM/ पर जाकर आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: NCHM JEE 2026 Round 2 Seat Allotment Out
NCHM JEE 2026: Complete Guide
Don't Miss: Top Hotel Management Entrance Exams in India
एनसीएचएम जेईई आंसर की से जो उम्मीदवार संतुष्ट नहीं हैं, वे प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये का शुल्क देकर इसे चुनौती दे सकते हैं। आंसर की चैलेंज विंडो 10 मई 2025 तक ओपन रहेगी।
आंसर की चैलेंज के लिए प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI भुगतान मोड के माध्यम से 10 मई रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है। प्रोसेसिंग शुल्क की रसीद के बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। चुनौती के लिए शुल्क किसी अन्य मोड के माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य मोड के माध्यम से चुनौतियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई चुनौतियों का विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा सत्यापन किया जाएगा। यदि किसी भी उम्मीदवार की चुनौतियां सही पाई जाती हैं, तो संशोधित उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और उसके अनुसार सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया में लागू किया जाएगा।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 27 अप्रैल 2025 को देश भर के 90 शहरों में स्थित 118 परीक्षा केंद्रों पर 11,068 उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में एनसीएचएम जेईई आयोजित की थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल