NCET Answer Key 2026: एनसीईटी प्रोविनजल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि कल; जल्द आएगा रिजल्ट
Abhay Pratap Singh | April 29, 2026 | 03:29 PM IST | 2 mins read
एनसीईटी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2026 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो कल बंद कर दी जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/ncet/ पर जाकर अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं।
एनसीईटी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा। एनटीए द्वारा एनसीईटी प्रोविजनल आंसर की 2026, 28 अप्रैल को जारी कर दी गई थी।
अभ्यर्थी एनसीईटी उत्तर कुंजी 2026 की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। निर्धारित तिथि व समय में उम्मीदवारों द्वारा शुल्क भुगतान व प्रमाणित दस्तावेजों के साथ उठाई गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और एनसीईटी 2026 रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 17 और 18 अप्रैल, 2026 को भारत भर में लगभग 73,608 उम्मीदवारों के लिए नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2026 आयोजित किया। प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराई गई थी।
उम्मीदवार द्वारा उठाई गई चुनौती यदि सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और सभी उम्मीदवारों के जवाबों पर लागू किया जाएगा। द्विभाषी प्रश्न पत्रों में अनुवाद में किसी भी विसंगति के मामले में अंग्रेजी संस्करण ही मान्य होगा। अधिक जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
NCET 2026 Provisional Answer Key: आपत्ति प्रक्रिया
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आपत्तियां उठा सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/ncet/ पर जाएं।
- पेज स्क्रॉल करें व ‘एनसीईटी 2026 उत्तर कुंजी चुनौती’ पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें व ‘आंसर की चैलेंज’ पर क्लिक करें।
- आपत्तियां दर्ज करें, शुल्क जमा करें, सबमिट करें व प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार