NCET Exam City Slip 2024: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सिटी इंटिमेशन स्लिप ncet.samarth.ac.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | July 5, 2024 | 10:48 PM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा 10 जुलाई को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर NCET 2024 प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (NCET 2024) के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। एनसीईटी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncet.samarth.ac.in पर जाकर एनसीईटी परीक्षा शहर सूचना पर्ची 2024 देख सकते हैं।
एनटीए एनसीईटी एग्जाम सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। एनसीईटी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 में उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र के शहर का विवरण देख सकते हैं।
एनटीए के नोटिस में कहा गया कि, “विषयों की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रत्येक उम्मीदवार के लिए एक यूनिक डेट शीट बनाई गई है। परीक्षा की तिथि और परीक्षा शहर के साथ सभी उम्मीदवारों को परीक्षा शहर के लिए अग्रिम सूचना पर्ची आज https://ncet.samarth.ac.in/ पर जारी की जा रही है।”
Also read NEET PG Exam Date 2024: नीट पीजी परीक्षा की नई तिथि जारी, 11 अगस्त को दो पालियों में होगा एग्जाम
नोटिस में आगे कहा गया कि, “उम्मीदवारों को उनकी पसंद का शहर उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया गया है। यदि शहर सूचना पर्ची या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उम्मीदवार एनटीए को 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, मेल आईडी ncet@nta.ac.in पर ई-मेल भेज सकते हैं।”
NCET 2024 परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं में आयोजित की जाएगी। एनसीईटी परीक्षा की अवधि तीन घंटे यानी 180 मिनट तय की गई है। पेपर में डोमेन विशिष्ट विषय, शिक्षण योग्यता, सामान्य परीक्षण और भाषा 1 व भाषा 2 (38 भाषाओं में से चयनित) सहित कुल चार सेक्शन को शामिल किया गया है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा 10 जुलाई को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर NCET 2024 प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 का आयोजन IIT, NIT, RIE और सरकारी कॉलेजों सहित चयनित केंद्रीय/ राज्य विश्वविद्यालयों/ संस्थानों में 4 वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) में प्रवेश के लिए किया जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा