NCET Admit Card 2025: एनसीईटी एडमिट कार्ड ncet2025.ntaonline.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | April 26, 2025 | 12:45 PM IST | 1 min read
एनटीए ने फोटो और हस्ताक्षर सहित एडमिट कार्ड के विवरण के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ या संशोधन के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है। इस तरह के किसी भी कृत्य को अनुचित साधन (यूएफएम) माना जाएगा और नियमों के अनुसार निपटा जाएगा।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एनसीईटी के लिए पंजाकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ncet2025.ntaonline.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एजेंसी ने कहा कि सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। इससे पहले एनटीए ने एनसीईटी 2025 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 21 अप्रैल को जारी किया था।
NCET 2025 Admit Card: एडमिट कार्ड डानलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ncet2025.ntaonline.in पर जाएं।
- होमपेज पर NCET 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब एडमिट कार्ड एक्सेस करने और डाउनलोड करने के लिए विवरण सबमिट करें।
NCET 2025 Admit Card: हेल्पडेस्क नंबर
एनसीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी तरह की परेशानी होने पर उम्मीदवार 011-40759000 या 011- 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या ncet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
एनटीए ने फोटो और हस्ताक्षर सहित एडमिट कार्ड के विवरण के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ या संशोधन के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है। इस तरह के किसी भी कृत्य को अनुचित साधन (यूएफएम) माना जाएगा और नियमों के अनुसार निपटा जाएगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में बैठने से पहले सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और भविष्य में उपयोग के लिए एडमिट कार्ड की एक प्रति अच्छी स्थिति में रखें।
NCET 2025: परीक्षा तिथि
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आईआईटी, एनआईटी, आरआईई और सरकारी कॉलेजों सहित चुनिंदा केंद्रीय/राज्य विश्वविद्यालयों/संस्थानों में 4 वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल, 2025 को निर्धारित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार