एनसीईआरटी विभिन्न स्कूल शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10वीं-12वीं सर्टिफिकेट को प्रदान करेगा समान मान्यता
Santosh Kumar | September 27, 2025 | 12:59 PM IST | 1 min read
अधिसूचना 15 नवंबर 2021 की पूर्व अधिसूचना का स्थान लेती है, जिसमें यह दायित्व भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) को सौंपा गया था।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश और सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए देश के विभिन्न स्कूल शिक्षा बोर्डों द्वारा प्रदान किए गए कक्षा 10 और 12 के प्रमाणपत्रों को समान मान्यता देगी।
यह अधिसूचना शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा ई-गजट में प्रकाशित की गई है। अधिसूचना 15 नवंबर 2021 की पूर्व अधिसूचना का स्थान लेती है, जिसमें यह दायित्व भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) को सौंपा गया था।
शिक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘एनसीईआरटी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्थापित राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्र, प्रदर्शन मूल्यांकन, समग्र विकास के लिए ज्ञान की समीक्षा और विश्लेषण (परख) के माध्यम से इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेगा।’’
इसमें कहा गया है, ‘‘यह संस्थागत तंत्र यह सुनिश्चित करेगा कि समतुल्यता का निर्धारण एक मजबूत और अकादमिक रूप से कठोर प्रक्रिया के माध्यम से किया जाए, जो उच्चतम शैक्षिक मानकों को बनाए रखे।’’
अधिसूचना यह सुनिश्चित करती है कि एनसीईआरटी द्वारा दी गई समतुल्यता अखिल भारतीय स्तर पर मान्य होगी और इससे भारत में स्कूल बोर्ड के बीच स्वत: समानता आएगी, जिससे देश भर के छात्रों के लिए अंतर-स्कूल शिक्षा बोर्ड स्थानांतरण में आसानी होगी।
अगली खबर
]UP News: यूपी में वजीफा से वंचित 5 लाख से अधिक छात्रों को दिवाली से पहले मिलेगी छात्रवृत्ति, सीएम योगी ने कहा
सीएम योगी ने कहा कि जिन छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली है, उनके खाते में दीपावली से पहले पैसा भेज दिया जाएगा। साथ ही जिनकी गलती से छात्रवृत्ति रुकी है, उनकी जवाबदेही तय की जाएगी ताकि आगे ऐसी गलती न हो।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार