NCERT Operation Sindoor: एनसीईआरटी कक्षा 3 से 12 तक लागू करेगा ऑपरेशन सिंदूर पर मॉड्यूल, अनिल विज ने की सराहना
Press Trust of India | July 27, 2025 | 05:37 PM IST | 2 mins read
एनसीईआरटी छात्रों को भारत की रक्षा रणनीति और कूटनीतिक प्रतिक्रिया के बारे में जानने में मदद करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर पर एक विशेष कक्षा मॉड्यूल विकसित कर रहा है।
नई दिल्ली: हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने कक्षा 3 से 12वीं तक के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर एक विशेष ‘मॉड्यूल (पाठ्य सामग्री) शुरू करने के राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के फैसले का स्वागत किया। अनिल विज ने रविवार को कहा, ‘‘ एनसीईआरटी द्वारा स्कूली पाठ्यक्रम में भारत की वीरता की कहानियों को शामिल करने की पहल एक अच्छा और सराहनीय कदम है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर जैसी कहानियां, जिसमें हमने पाकिस्तान को उसकी जगह दिखाई और यह कि कैसे हमने आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया, हमारे विद्यार्थियों को विद्यालयों में पढ़ाई जानी चाहिए।’’ विज ने कहा कि विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के आरंभ से ही बहादुरी और वीरता की ‘ऐसी कहानियों से परिचित कराया जाना चाहिए।’
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों की उनके परिवार के सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान एवं उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप दोनों देशों के बीच चार दिनों तक सैन्य संघर्ष चला।
Also read एनसीईआरटी ने कक्षा 8 के लिए नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक जारी की, बहु-विषयक दृष्टिकोण पर जोर
एनसीईआरटी छात्रों को भारत की रक्षा रणनीति और कूटनीतिक प्रतिक्रिया के बारे में जानने में मदद करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर पर एक विशेष कक्षा मॉड्यूल विकसित कर रहा है। मॉड्यूल के दो भाग होंगे, जिसमें पहला भाग कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए तथा दूसरा भाग कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए है।
एक सूत्र ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा तैयार विशेष मॉड्यूल में पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की रणनीतिक सैन्य प्रतिक्रिया पर केंद्रित 8 से 10 पृष्ठ होंगे।
सूत्र ने कहा, “इसका उद्देश्य छात्रों को यह समझाना है कि राष्ट्र आतंकवादी खतरों पर किस प्रकार प्रतिक्रिया देते हैं तथा रक्षा, कूटनीति और मंत्रालयों के बीच समन्वय राष्ट्रीय सुरक्षा में किस प्रकार भूमिका निभाते हैं।” सोमवार (28 जुलाई, 2025) से लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर एक विशेष चर्चा भी की जाएगी।
अगली खबर
]Bihar Board Exam 2026: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार की अंतिम तिथि 9 अगस्त तक बढ़ी
बीएसईबी डमी पंजीकरण कार्ड 2026 में विद्यार्थी के नाम या उनके माता-पिता के नाम में गलती अथवा फोटो, जन्म तिथि, जाति, धर्म राष्ट्रीयता, लिंग और विषय में सुधार कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार