NEET PG 2025 Application Form Correction: नीट पीजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन, एडिटेबल फील्ड्स जानें
Saurabh Pandey | May 9, 2025 | 03:32 PM IST | 2 mins read
इस वर्ष नीट पीजी परीक्षा 15 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। एनबीईएमएस देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट पीजी परीक्षा आयोजित करता है।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट यानी नीट पीजी 2025 आवेदन फॉर्म में बदलाव करने के लिए एडिट विंडो को सक्रिय कर दिया है। नीट पीजी के लिए पंजीकृत उम्मीदवार 13 मई तक अपने पंजीकरण फॉर्म में वांछित बदलाव कर सकते हैं।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल्स की मदद से अपने NEET PG 2025 आवेदन फॉर्म में लॉगिन करना होगा।
NEET PG 2025 Application Form Correction: एडिटेबल फील्ड्स
नीट पीजी आवेदन पत्र में नाम, राष्ट्रीयता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और परीक्षा शहर जैसे फील्ड में बदलाव नहीं किया जा सकता है, बल्कि उम्मीदवार NEET PG 2025 आवेदन पत्र में केवल फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान जैसे फील्ड में ही बदलाव कर सकते हैं।
NEET PG 2025: नीट पीजी आवेदन करेक्शन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
- अब 'NEET PG 2025' एप्लीकेशन लिंक' पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के लिए उस पर क्लिक करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव करें और सबमिट दबाएं।
NEET PG 2025: नीट पीजी सिटी इंटीमेशन स्लिप
मेडिकल बोर्ड 2 जून को NEET PG 2025 शहर की सूचना पर्ची जारी करेगा। शहर की पर्ची में उस शहर के नाम के बारे में विवरण होता है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा।
NEET PG 2025 Admit Card: एडमिट कार्ड
नीट पीजी एडमिट कार्ड 2025 या परीक्षा हॉल टिकट 11 जून को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
NEET PG 2025 Exam: नीट पीजी परीक्षा तिथि
इस वर्ष नीट पीजी परीक्षा 15 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। एनबीईएमएस देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट पीजी परीक्षा आयोजित करता है।
NEET PG 2025: नीट पीजी रिजल्ट डेट
नीट पीजी रिजल्ट 15 जुलाई 2025 तक जारी किया जा सकता है। नीट पीजी पात्रता के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की कटऑफ तारीख 31 जुलाई तक है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल