GPAT 2024 Registration: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूट टेस्ट के लिए पंजीकरण natboard.edu.in पर शुरू
Saurabh Pandey | April 19, 2024 | 03:47 PM IST | 1 min read
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली के लिए GPAT 2024 परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) की तरफ से ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी आज 19 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार जीपैट 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
जीपैट 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 19 अप्रैल से 8 मई 2024 रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले जीपैट का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से किया जाता था। लेकिन इस बार इस परीक्षा का आयोजन एनबीईएमएस कर रहा है।
GPAT 2024 परीक्षा तिथि
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) की तरफ से मास्टर ऑफ फार्मेसी (एमफार्मा) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) 8 जून को आयोजित किया जाएगा। जीपैट 2024 देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा मोड (सीबीटी) में आयोजित किया जाएगा।
Also read CSEET 2024 July Session: सीएसईईटी जुलाई परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, smash.icsi.edu पर करें अप्लाई
जीपैट मास्टर ऑफ फार्मेसी (एमफार्मा) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच