NBEMS Final Diploma Exam June 2025: एनबीईएमएस डिप्लोमा फाइनल परीक्षा पंजीकरण शुरू, एग्जाम डेट जारी
Saurabh Pandey | April 30, 2025 | 03:03 PM IST | 1 min read
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 20 मई 2025 है। एनबीईएमएस ने साथ ही परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी है।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस ने एनबीईएमएस डिप्लोमा फाइनल जून 2025 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एनबीईएमएस की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक डिप्लोमा फाइनल जून 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 30 अप्रैल दोपहर 3 बजे से शुरू हो चुकी है।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 20 मई 2025 है। एनबीईएमएस ने साथ ही परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी है।
NBEMS Final Diploma Exam June 2025: परीक्षा तिथि
एनबीईएमएस डिप्लोमा फाइनल जून 2025 परीक्षा 9, 10 और 11 जून को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 या 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।
एनबीईएमएस डिप्लोमा फाइनल जून 2025 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने/असफल लेनदेन के रिफंड / भुगतान गेटवे से संबंधित मुद्दों आदि से संबंधित प्रश्नों के लिए उम्मीदवार एनबीईएमएस कैंडिडेट केयर सपोर्ट से +91-7996165333 पर संपर्क कर सकते हैं या एनबीईएमएस को इसके हेल्पलाइन पोर्टल पर लिखें।
NBEMS FMGE 2025: एफएमजीई पंजीकरण
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) जून 2025 सत्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अतिरिक्त, NBEMS ने आवेदन कार्यक्रम और परीक्षा तिथियों की भी घोषणा की है।
NBEMS FMGE 2025: एफएमजीई परीक्षा तिथि
आधिकारिक नोटिस के अनुसार एफएमजीई के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 17 मई तक जारी रहेगी। एफएमजीई परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसके बाद रिजल्ट 26 अगस्त तक जारी होने की संभावना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा