Saurabh Pandey | April 30, 2025 | 09:24 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए मेडिकल अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले NEET UG एडमिट कार्ड पर अपनी लेटेस्ट पासपोर्ट साइज की कलर फोटोग्राफ चिपकानी होगी।
Predict your NEET 2026 rank instantly! Enter your expected score and get an estimated AIR, percentile, and college admission chances with NEET 2026 Rank Predictor.
Try Now
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) कल यानी 1 मई को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, स्नातक (नीट यूजी) के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट यूजी 2025 हॉल टिकट डाउनलोड करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
NEET UG 2025 परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय सुबह 11:30 बजे है और परीक्षा हॉल में अंतिम प्रवेश दोपहर 1:30 बजे होगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एनटीए 4 मई 2025 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक देशभर के 552 शहरों और विदेश (14 शहरों) में विभिन्न स्थानों पर पेन और पेपर मोड में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा ,यूजी 2025 आयोजित कर रही है।
नीट यूजी परीक्षा 2025 में छात्रों से बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। नीट यूजी परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए छात्रों को 4 अंक दिए जाएंगे। वहीं गलत उत्तर देने पर 1 अंक की कटौती की जाएगी।
नीट यूजी प्रश्न पत्र कुल 720 अंकों के लिए होगा। पेपर में फिजिक्स विषय से 45 सवाल, केमिस्ट्री से 25 सवाल और 90 प्रश्न बायोलॉजी (जूलॉजी- बॉटनी) से पूछे जाएंगे।
Also read NEET UG 2025: उत्तर प्रदेश के शीर्ष एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? पात्रता और फीस जानें
नीट यूजी परीक्षा एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष पाठ्यक्रम (बीएएमएस, बीयूएमएस, बीवाईएनएस, बीएचएमएस, बीएसएमएस), पशु चिकित्सा विज्ञान (बीवीएससी और एएच) कार्यक्रम और नर्सिंग पाठ्यक्रम जैसे चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए एक परीक्षा है।
इस दिशा में मंत्रालय देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ लगातार बैठकें कर रहा है। इस साल यह परीक्षा 550 से अधिक शहरों और 5,000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Press Trust of India