NBEMS DrNB Result 2025: एनबीईएमएस डीआरएनबी लॉट-2 रिजल्ट जारी, प्रैक्टिकल शेड्यूल जानें
Saurabh Pandey | December 10, 2025 | 03:29 PM IST | 2 mins read
एनबीईएमएस डीआरएनबी की फाइनल सैद्धांतिक परीक्षाएं 28, 29 और 30 अक्टूबर 2025 को पूरे भारत में हाइब्रिड मोड के माध्यम से आयोजित की गई थी। अब लॉट 2 के परिणाम जारी हो चुके हैं।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड (एनबीईएमएस) ने डीआरएनबी फाइनल परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
डीआरएनबी (DrNB) फाइनल परीक्षा 2025 के पेपरवार अंक और कुल अंक जल्द ही स्कोर कार्ड में प्रकाशित किए जाएंगे, जिसे उम्मीदवार आवेदन लिंक के अंतर्गत 'उम्मीदवार लॉगिन' के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
एनबीईएमएस डीआरएनबी की फाइनल सैद्धांतिक परीक्षाएं 28, 29 और 30 अक्टूबर 2025 को पूरे भारत में हाइब्रिड मोड के माध्यम से आयोजित की गई थी। अब लॉट 2 के परिणाम जारी हो चुके हैं।
NBEMS DrNB Final Results 2025: उत्तर पुस्तिकाओं की डिजिटल प्रतियां
एनबीईएमएस डीआरएनबी की फाइनल थ्योरी परीक्षा में उत्तीर्ण न होने वाले उम्मीदवार प्रति प्रश्न पत्र 100 रुपये (जीएसटी सहित) का भुगतान करके अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की डिजिटल प्रतियां प्राप्त करने के लिए वेबलिंक प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अनुरोध परिणाम घोषित होने के 7 दिनों के भीतर किया जा सकता है।
NBEMS DrNB Final Results 2025: पुनर्मूल्यांकन शुल्क
बोर्ड ने केवल अप्रमाणित उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन का प्रावधान भी दिया है। उम्मीदवार थ्योरी परीक्षा के परिणाम घोषित होने के 10 दिनों के भीतर एनबीईएमएस के विविध शुल्क भुगतान ऑनलाइन पोर्टल (https://natboard.edu.in/mPay/feesubmission) के माध्यम से पुनर्मूल्यांकन के लिए अनुरोध कर सकते हैं। उम्मीदवारों से प्रति प्रश्न पत्र 500 रुपये का प्रशासनिक शुल्क लिया जाएगा, जिसका भुगतान एनबीईएमएस वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
DrNB Practical Exam 2025: प्रैक्टिकल परीक्षा शेड्यूल
डीआरएनबी थ्योरी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होना होगा। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 दिसंबर से शुरू होंगी।
|
विषय / विभाग
|
परीक्षा तिथि
|
दिन
|
|---|---|---|
|
इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी
|
16 और 17 दिसंबर 2025
|
मंगलवार और बुधवार
|
|
पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी
|
16 और 17 दिसंबर 2025
|
मंगलवार और बुधवार
|
|
वैस्कुलर सर्जरी
|
16 और 17 दिसंबर 2025
|
मंगलवार और बुधवार
|
|
मेडिकल ऑन्कोलॉजी
|
18 और 19 दिसंबर 2025
|
गुरुवार और शुक्रवार
|
|
सर्जिकल ऑन्कोलॉजी
|
23 और 24 दिसंबर 2025
|
मंगलवार और बुधवार
|
|
न्यूरोलॉजी
|
29 और 30 दिसंबर 2025
|
सोमवार और मंगलवार
|
|
सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी
|
29 और 30 दिसंबर 2025
|
सोमवार और मंगलवार
|
|
नेफ्रोलॉजी
|
6 और 7 जनवरी 2026
|
मंगलवार और बुधवार
|
|
प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी (डायरेक्ट 6 वर्षीय कोर्स – भाग II सहित)
|
8 और 9 जनवरी 2026
|
गुरुवार और शुक्रवार
|
|
एंडोक्राइनोलॉजी
|
8 और 9 जनवरी 2026
|
गुरुवार और शुक्रवार
|
|
न्यूरो सर्जरी (OSCE) (डायरेक्ट 6 वर्षीय कोर्स – भाग II सहित)
|
9 और 10 जनवरी 2026
|
शुक्रवार और शनिवार
|
|
मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी
|
16 और 17 जनवरी 2026
|
शुक्रवार और शनिवार
|
|
मेडिकल जेनेटिक्स
|
17 जनवरी 2026
|
शनिवार
|
|
क्लीनिकल हीमैटोलॉजी
|
20 और 21 जनवरी 2026
|
मंगलवार और बुधवार
|
|
क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी एवं रूमेटोलॉजी
|
20 और 21 जनवरी 2026
|
मंगलवार और बुधवार
|
|
गायनेकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजी
|
20 और 21 जनवरी 2026
|
मंगलवार और बुधवार
|
|
नियोनेटोलॉजी
|
20 और 21 जनवरी 2026
|
मंगलवार और बुधवार
|
|
कार्डियोवैस्कुलर एवं थोरेसिक सर्जरी (डायरेक्ट 6 वर्षीय कोर्स – भाग II सहित)
|
22 और 23 जनवरी 2026
|
गुरुवार और शुक्रवार
|
|
कार्डियोलॉजी (OSCE)
|
23 और 24 जनवरी 2026
|
शुक्रवार और शनिवार
|
|
यूरोलॉजी
|
28 और 29 जनवरी 2026
|
बुधवार और गुरुवार
|
|
डायरेक्ट 6 वर्षीय कोर्स – भाग I, भाग B (OSCE)
|
31 जनवरी 2026
|
शनिवार
|
|
क्रिटिकल केयर मेडिसिन
|
3 और 4 फ़रवरी 2026
|
मंगलवार और बुधवार
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल