National Teachers’ Awards 2025: नेशनल टीचर्स अवार्ड के लिए 45 स्कूली शिक्षकों का चयन, विभाग ने जारी की लिस्ट
Santosh Kumar | August 26, 2025 | 10:41 PM IST | 3 mins read
चयनित 45 शिक्षक 27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों और 6 संगठनों से हैं। चयनित 45 शिक्षकों में से 24 पुरुष और 21 महिलाएं हैं।
नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए 45 स्कूली शिक्षकों का चयन किया है। इन शिक्षकों को उनके असाधारण योगदान और छात्रों के जीवन को समृद्ध बनाने में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया जाएगा। 26 अगस्त को इसकी घोषणा की गई और चयनित शिक्षकों की सूची आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। इनमें से कई शिक्षक पीएम श्री (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) स्कूलों और राज्य द्वारा संचालित स्कूलों से हैं।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 5 सितंबर को प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए शिक्षकों का चयन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा 3 चरणों - ज़िला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर किया गया है। पूरी प्रक्रिया कठोर, पारदर्शी और ऑनलाइन थी।
45 शिक्षकों में से 24 पुरुष और 21 महिलाएं
चयनित 45 शिक्षक 27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों और 6 संगठनों से हैं। चयनित 45 शिक्षकों में से 24 पुरुष और 21 महिलाएं हैं। शिक्षा मंत्रालय हर साल 5 सितंबर को देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करता है।
इस पुरस्कार का उद्देश्य देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित करना है। ये पुरस्कार उन शिक्षकों को दिए जाते हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है, बल्कि छात्रों के जीवन को भी बेहतर बनाया है।
National Teachers’ Awards 2025: चयनित शिक्षकों की सूची
शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा चयनित शिक्षकों की सूची नीचे दी गई तालिका में दी गई है-
| क्रम संख्या |
शिक्षक का नाम |
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश/संस्थान |
विद्यालय का नाम |
|---|---|---|---|
|
1 |
कंधन कुमारेशन |
अंडमान और निकोबार |
सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल एबरडीन |
|
2 |
मदाबथुला तिरुमला श्रीदेवी |
आंध्र प्रदेश |
पंडित नेहरू एमपीएल एचएस 17वार्ड |
|
3 |
नांग एक्थानी मौंगलांग |
अरुणाचल प्रदेश |
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाचिन |
|
4 |
देबजीत घोष |
असम |
नमसांग टीई मॉडल स्कूल |
|
5 |
सोनिया विकास कपूर |
एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी (DAE) |
एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल नं. 2 |
|
6 |
कुमारी निधि |
बिहार |
प्राथमिक विद्यालय सुहागी |
|
7 |
दिलीप कुमार |
बिहार |
ललित नारायण लक्ष्मी नारायण प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल |
|
8 |
रेवती परमेश्वरन |
सीबीएसई |
पी. एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल |
|
9 |
परवीन कुमारी |
चंडीगढ़ |
गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल |
|
10 |
डॉ. प्रज्ञा सिंह |
छत्तीसगढ़ |
सरकारी मिडिल स्कूल हनोदा दुर्ग |
|
11 |
मधुरिमा आचार्य |
सीआईएससीई |
दिल्ली पब्लिक स्कूल न्यूटाउन |
|
12 |
भाविनीबेन दिनेशभाई देसाई |
दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव |
जीयूपीएस भेंसरोड |
|
13 |
अवधेश कुमार झा |
दिल्ली |
सर्वोदय को-एड विद्यालय सेक्टर-8 रोहिणी |
|
14 |
विलास रमनाथ सतारकर |
गोवा |
डॉ. हेडगेवार हाई स्कूल कुजीरा बम्बोलिम |
|
15 |
हिरनकुमार हसमुखभाई शर्मा |
गुजरात |
प्राथमिक विद्यालय वावड़ी |
|
16 |
हितेश कुमार प्रविणचंद्र भुंडिया |
गुजरात |
श्री स्वामीनारायण गुरुकुल विद्यालय |
|
17 |
सुनीता |
हरियाणा |
पीएम श्री जीजीएसएसएस सोनीपत मुरथल अड्डा |
|
18 |
शशि पॉल |
हिमाचल प्रदेश |
गवर्नमेंट मॉडल सेंटर प्राइमरी स्कूल शामरोर |
|
19 |
कुलदीप गुप्ता |
जम्मू और कश्मीर |
सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिन्द्राह |
|
20 |
श्वेता शर्मा |
झारखंड |
सरकारी एम.एस. विवेकानंद |
|
21 |
मधुसूदन के. एस. |
कर्नाटक |
सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय हिनाकल |
|
22 |
तरुण कुमार दाश |
केन्द्रीय विद्यालय संगठन |
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कोरापुट |
|
23 |
किशोरकुमार एम. एस. |
केरल |
सरकारी व्यावसायिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कल्लारा |
|
24 |
इब्राहिम एस. |
लक्षद्वीप |
सरकारी जूनियर बेसिक स्कूल मोल्ला अंद्रोथ |
|
25 |
भेरूलाल ओसारा |
मध्य प्रदेश |
सरकारी ईपीईएस एम.एस. खेड़िया सुशनेर |
|
26 |
शीला पटेल |
मध्य प्रदेश |
प्राथमिक शाला देवरान तपरिया पथरिया दमोह |
|
27 |
डॉ. शेख मोहम्मद वाकिउद्दीन |
महाराष्ट्र |
जिला परिषद हाई स्कूल अर्धापुर |
|
28 |
डॉ. संदीपन गुरुनाथ जगदाले |
महाराष्ट्र |
दयानंद कॉलेज ऑफ आर्ट्स लातूर |
|
29 |
कोजाम मचासाना |
मणिपुर |
घरजी अपर प्राइमरी स्कूल |
|
30 |
डॉ. हेइपोर उनी बंग |
मेघालय |
के. बी. मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल वा्पुंग |
|
31 |
पेलिनो पेटेनिल्हु |
नागालैंड |
जॉन गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल विस्वेमा |
|
32 |
संतोष कुमार चौरसिया |
नवोदय विद्यालय समिति |
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सालोरा, जिला कोरबा |
|
33 |
बसंता कुमार राणा |
ओडिशा |
गवर्नमेंट एनयूपीएस कोंडेल |
|
34 |
वी. रेक्स उर्फ राधाकृष्णन |
पुडुचेरी |
थिल्लैयडी वल्लियम्मल गवर्नमेंट हाई स्कूल |
|
35 |
नरिंदर सिंह |
पंजाब |
सरकारी प्राथमिक विद्यालय जंडियाली |
|
36 |
नीलम यादव |
राजस्थान |
जीजीएसएसएस तपुकड़ा |
|
37 |
डॉ. प्रमोद कुमार |
सैनिक स्कूल (MoD) |
सैनिक स्कूल नालंदा |
|
38 |
कर्मा टेम्पो एथेनपा |
सिक्किम |
पीएम श्री मंगन एसएसएस |
|
39 |
विजयलक्ष्मी वी. |
तमिलनाडु |
भारतीयार शताब्दी सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल |
|
40 |
मरम पवित्रा |
तेलंगाना |
जेडपीएचएस पेनपहाड़ |
|
41 |
बिदिशा मजूमदार |
त्रिपुरा |
हरियानंदा इंग्लिश मीडियम एच.एस. स्कूल |
|
42 |
मधुरिमा तिवारी |
उत्तर प्रदेश |
पीएम श्री कॉम्पोजिट विद्यालय रानी कर्णावती |
|
43 |
रामलाल सिंह यादव |
उत्तर प्रदेश |
यू.पी.एस. बदावापुर |
|
44 |
मंजुबाला |
उत्तराखंड |
जीपीएस च्युरानी |
|
45 |
तनुश्री दास |
पश्चिम बंगाल |
कुचलाचटी प्राथमिक विद्यालय |
अगली खबर
]Govt Survey: एक तिहाई स्कूली बच्चे लेते हैं निजी कोचिंग, शहरों में यह प्रवृत्ति अधिक, सरकारी सर्वे में खुलासा
सर्वेक्षण के अनुसार, पूरे भारत में शिक्षा प्रदान करने में सरकारी स्कूल अहम भूमिका निभाते हैं और अभी भी स्कूलों में नामांकित कुल छात्रों में से 55.9 प्रतिशत छात्र सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं।
Santosh Kumar | 3 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा