NMMSS 2026: नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन scholarships.gov.in पर शुरू, 31 अगस्त लास्ट डेट

Saurabh Pandey | August 7, 2026 | 07:46 AM IST | 2 mins read

शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से, छात्र एक साथ एक मेरिट आधारित छात्रवृत्ति योजना और एक या अधिक कल्याण-आधारित छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, उन्हें संबंधित योजनाओं के तहत निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।

इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) के तहत विद्यार्थियों द्वारा नए और रिन्यूअल आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी 31 अगस्त, 2026 तक अपना आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल scholarships.gov.in पर जमा कर सकते हैं।

विद्यार्थियों द्वारा जमा किए गए आवेदनों की सत्यापन प्रक्रिया दो चरणों में की जाएगी। संस्थान नोडल अधिकारी (आईएनओ) 15 सितंबर, 2026 तक लेवल-1 सत्यापन पूरा करेंगे, जबकि जिला नोडल अधिकारी (डीएनओ) 30 सितंबर, 2026 तक लेवल-2 सत्यापन करेंगे।

शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से, छात्र एक साथ एक मेरिट आधारित छात्रवृत्ति योजना और एक या अधिक कल्याण-आधारित छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, उन्हें संबंधित योजनाओं के तहत निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।

NMMSS 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल scholarship.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और पंजीकृत क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
  4. अब नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) चुनें।
  5. आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण भरें और निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. अपने भरे हुए आवेदन की समीक्षा करें और इस जमा करें।
  7. अंत में कंफर्मेशन पेज की एक प्रति डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।

NMMSS क्या है?

इस योजना के तहत, कक्षा नौवीं में पढ़ रहे पात्र छात्रों को प्रतिवर्ष एक लाख नई छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं, और निर्धारित शर्तों के अधीन कक्षा दसवीं से बारहवीं तक छात्रवृत्ति का नवीनीकरण किया जाता है। ये छात्रवृत्तियां राज्य सरकार, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय विद्यालयों में अध्ययन के लिए उपलब्ध हैं।

Also read PM SHRI Schools: देश भर में 13,092 पीएम श्री स्कूल, राज्यसभा में शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने दी जानकारी

NMMSS 2026: योजना का लक्ष्य

इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना है, ताकि माध्यमिक स्तर पर शिक्षा छोड़ने वाले छात्रों की संख्या को कम किया जा सके और उन्हें कक्षा आठवीं के बाद अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]