NABARD DA Mains Admit Card 2026: नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट मेन्स एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 12 अप्रैल को
Abhay Pratap Singh | April 4, 2026 | 03:37 PM IST | 2 mins read
नाबार्ड ग्रुप बी डीए मेन्स हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने ग्रुप बी डेवलपमेंट असिस्टेंट (Group B Development Assistant) भर्ती 2026 के तहत मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर जाकर नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट मेन्स 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नाबार्ड डीए मेन्स हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। 21 मार्च, 2026 को आयोजित नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट प्रीलिम्स एग्जाम 2026 में सफल कैंडिडेट ही फेज 2 (मुख्य) परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए नाबार्ड ग्रुप बी डेवलपमेंट असिस्टेंट मेन्स 2026 एग्जाम 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र हाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, परीक्षार्थियों को रिपोर्टिंग समय से 40 से 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले एग्जाम सेटंर का गेट बंद कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा दिवस दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
परीक्षा केंद्र में काला/ नीला बॉल पॉइंट पेन, पारदर्शी पानी की बोतल और हैंड सैनेटाइजर ले जाने की अनुमति है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 162 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नाबार्ड करियर्स पोर्टल पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
NABARD Development Assistant Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार नाबार्ड डीए मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- नाबार्ड की वेबसाइट nabard.org पर विजिट करें।
- ‘भाषा’ का चयन करें और ‘करियर नोटिस’ पर जाएं।
- फिर, ‘CLICK HERE TO CONTINUE’ पर क्लिक करें।
- डीए मेन्स कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें और विवरण दर्ज करें।
- नाबार्ड डीए मेन्स कॉल लेटर जांचें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच