Mumbai University PG Admission 2024: मुंबई यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशन आज से शुरू, जानें प्रक्रिया-पात्रता
Saurabh Pandey | May 22, 2024 | 08:29 AM IST | 1 min read
मुंबई विश्वविद्यालय पीजी प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची 26 जून को जारी की जाएगी। जबकि दूसरी मेरिट सूची 2 जुलाई को जारी की जाएगी।
नई दिल्ली : मुंबई विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए स्नातकोत्तर प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। मुंबई विश्वविद्यालय पीजी प्रवेश पंजीकरण आज यानी 22 मई से शुरू होगा। एमयू पीजी एडमिशन 2024 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जून तक है। आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और मैनेजमेंट स्टडीज में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mu.ac.in पर एमयू पीजी प्रवेश फॉर्म जमा करना होगा।
मुंबई विश्वविद्यालय पीजी प्रवेश पोर्टल, muadmission.samarth.edu.in भी आज यानी 22 मई को लॉन्च किया जाएगा। पंजीकरण, मेरिट सूची, ऑनलाइन भुगतान लिंक सहित पीजी प्रवेश 2024 के संबंध में सभी अपडेट एमयू प्रवेश पोर्टल पर होस्ट किए जाएंगे।
विभागों द्वारा दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन 20 जून तक किया जाएगा। प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 21 जून को जारी की जाएगी। जबकि उम्मीदवारों की शिकायत 25 जून तक दर्ज की जाएगी। इसके बाद मुंबई विश्वविद्यालय की तरफ से पीजी प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची 26 जून को जारी की जाएगी। जबकि ऑनलाइन भुगतान करने की तारीख 27 जून से 1 जुलाई शाम 5 बजे तक है।
मुंबई विश्वविद्यालय पीजी प्रवेश की दूसरी मेरिट सूची 2 जुलाई को जारी की जाएगी। जबकि ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की तारीख 3 जुलाई से 5 जुलाई तक है। मुंबई विश्वविद्यालय सभी गैर-स्वायत्त, स्वायत्त संबद्ध कॉलेजों और विश्वविद्यालय विभागों, स्वायत्त विभागों और पीजी विभागों में प्रवेश प्रदान करेगा। एक जुलाई से विश्वविद्यालय में लेक्चर शुरू हो जाएंगे।
अगली खबर
]NID BDes DAT Result 2024: एनआईडी बीडिज डीएटी मेन्स रिजल्ट admissions.nid.edu पर जारी, ऐसे करें चेक
एनआईडी बीडिज फाइनल रिजल्ट 2024 में कुल अंक और उम्मीदवार की योग्यता रैंक जैसे विवरण शामिल होंगे। बीडिज डीएटी मेन्स 2024 परिणाम लॉगिन विवरण की सहायता से कैंडिडेट देख सकेंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी