MU Admission 2024: मुंबई विश्वविद्यालय यूजी प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची आज होगी जारी, दस्तावेज सत्यापन कल से
Abhay Pratap Singh | June 13, 2024 | 10:58 AM IST | 2 mins read
एमयू यूजी प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी 14 जून से 20 तक दस्तावेज सत्यापन और शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।
नई दिल्ली: मुंबई विश्वविद्यालय की ओर से आज यानी 13 जून को स्नातक (यूजी) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एमयू यूजी 2024 एडमिशन फर्स्ट मेरिट सूची जारी की जाएगी। उम्मीदवार एमयू की आधिकारिक वेबसाइट muugadmission.samarth.edu.in पर जाकर एमयू यूजी मेरिट सूची 2024 देख सकेंगे।
कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण और एमयू प्रवेश काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके मुंबई यूनिवर्सिटी यूजी एडमिशन मेरिट सूची 2024 देख सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से आज शाम 5 बजे मेरिट सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
मुंबई यूनिवर्सिटी द्वारा पेश किए जाने वाले यूजी कार्यक्रम में प्रवेश के पहले चरण में जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें 14 जून से 20 जून तक दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके अतिरिक्त, कैंडिडेट को सीट स्वीकृति शुल्क भुगतान और आवश्यक दस्तावेजों के साथ अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करना होगा।
मुंबई विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में डिप्लोमा, स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी) और डॉक्टरेट प्रोग्राम के तहत पूर्णकालिक, अंशकालिक और ऑनलाइन पाठ्यक्रम प्रदान करता है। एमयू एडमिशन 2024 से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी या सलाह के लिए कैंडिडेट हेल्पलाइन नंबर 8104163490 या 8104578847 पर संपर्क कर सकते हैं।
MU UG Admission 2024: कोर्स एंड फीस
विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को पूर्व में प्रकाशित एमयू प्रवेश कार्यक्रम का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। छात्र नीचे दी गई सारणी में कोर्स के अनुसार फीस और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन देख सकते हैं:
| पाठ्यक्रम | शुल्क | पात्रता मापदंड |
|---|---|---|
|
डिप्लोमा |
- |
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। |
|
बीकॉम |
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10+2 परीक्षा न्यूनतम 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए तथा आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट के पास न्यूनतम 40% अंक होने चाहिए। |
|
|
बीए |
15,930 रुपये |
|
|
बीए लाइब्रेरी साइंस |
|
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री। |
|
बीएड |
||
|
बीएससी |
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10+2 परीक्षा न्यूनतम 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए तथा आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम अंक 40% निर्धारित है। |
|
|
बीएफए |
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10+2 परीक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण तथा आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम 45% अंक होना चाहिए। |
|
|
बीपीए |
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। |
|
|
बीए और एमए पाली इंटीग्रेटेड |
25,830 रुपये |
किसी अनुमोदित संस्थान से कक्षा 10वीं या 3 वर्षीय डिप्लोमा। |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार