MSCE Pune Scholarship Result 2024: एमएससीई पुणे स्कॉलरशिप रिजल्ट कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | May 1, 2024 | 03:45 PM IST | 2 mins read
स्टूडेंट्स 10 मई 2024 तक रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रति पेपर 50 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (एमएससीई) ने कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए एमएससीई पुणे छात्रवृत्ति परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है। एमएससीई पुणे स्कॉलरशिप एग्जाम 2024 में उपस्थित हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mscepune.in और mscepuppss.in पर जाकर एमएससीई पुणे छात्रवृत्ति 2024 परिणाम देख सकते हैं।
एमएससीई पुणे स्कॉलरशिप रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे 11 अंकों का सीट नंबर दर्ज करना होगा। महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल द्वारा छात्रवृत्ति परीक्षा में उपस्थित छात्रों को अंकों के सत्यापन की सुविधा भी दी गई है।
स्टूडेंट्स 10 मई 2024 तक एप्लीकेशन फॉर्म भरकर रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रति पेपर 50 रुपये शुल्क का ऑनलाइन माध्यम में भुगतान भी करना होगा। इसके अलावा, आवेदक स्कूल लॉगिन के माध्यम से 10 मई तक फॉर्म में नाम, उपनाम, पिता का नाम, माता का नाम आदि में सुधार के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
एमएससीई ने बताया कि, स्कूल क्षेत्र (शहरी या ग्रामीण) और पाठ्यक्रम में सुधार के मामले में स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा हस्ताक्षरित एक अनुरोध पत्र 10 मई तक सभी विवरण के साथ ईमेल आईडी puppsshelpdesk@gmail.com पर छात्रों को भेजना होगा।
कक्षा 5 के लिए पूर्व-उच्च प्राथमिक छात्रवृत्ति (पीयूपी) परीक्षा और कक्षा 8 के लिए पूर्व-माध्यमिक छात्रवृत्ति (पीएसएस) परीक्षा 18 फरवरी 2024 को महाराष्ट्र राज्य के सभी जिलों में आयोजित की गई थी। जिसके बाद एमएससीई ने 6 मार्च को प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की थी।
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा छात्रों को 6 से 13 मार्च तक प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। जिसके बाद 18 मार्च को एमएससीई पुणे छात्रवृत्ति अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी। फाइनल आंसर की के आधार पर एमएससीई ने रिजल्ट जारी किया है।
MSCE Pune Scholarship Result 2024: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके छात्र एमएससीई पूणे स्कॉलरशिप रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://2024.mscepuppss.in/StudentResult.aspx पर जाएं।
- इसके बाद लॉगिन विवरण जैसे सीट नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- MSCE पुणे छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- छात्र अपना परिणाम जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]JAC Chandigarh Counseling 2024: जेएसी चंडीगढ़ काउंसलिंग पंजीकरण jacchd.admissions.nic.in पर शुरू, शुल्क जानें
जेएसी चंडीगढ़ काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन में संबद्ध कॉलेजों की सूची सहित अन्य जानकारी देख सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी