Maharashtra HSC Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट mahahsscboard.in पर जारी, 91.88% विद्यार्थी पास
Saurabh Pandey | May 5, 2025 | 12:02 PM IST | 2 mins read
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) बोर्ड ने हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 11 मार्च, 2025 के बीच आयोजित की थीं।
नई दिल्ली : महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी (कक्षा 12वीं) का रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। महाराष्ट्र बोर्ड के छात्रों के विस्तृत स्कोरकार्ड दोपहर 1 बजे से एमएसबीएसएचएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइटों mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, mahahsscboard.in पर अपना रोल नंबर और मां के पहले नाम का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
इस वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड के कक्षा 12 के रिजल्ट्स में 91.88 फीसदी छात्र पास हुए हैं। महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी (कक्षा 12) परीक्षा में छात्रो का कुल पास प्रतिशत 89% और छात्राओं का कुल पास प्रतिशत 94% दर्ज किया गया है। पिछले वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट पास प्रतिशत 93.37 फीसदी था।
Maharashtra HSC Result Link: रिजल्ट लिंक
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट लिंक 2025 दोपहर 1 बजे आधिकारिक वेबसाइटों results.digilocker.gov.in, mahahsscboard.in और hscresult.mkcl.org पर उपलब्ध होगा। इस वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2025 में कुल 8,10,348 लड़के, 6,94,652 लड़कियां और 37 ट्रांसजेंडर शामिल हुए थे।
Maharashtra Board Result Date 2025: विद्यार्थियों के आंकड़े
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों की संख्या 14,27,085 थी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या 14,17,969 थी, जबकि परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 13,02,873 थी।
12th HSC Result 2025: स्ट्रीमवाइज आंकड़े
साइंस
महाराष्ट्र एचएससी (कक्षा 12) साइंस स्ट्रीम में 7,37,000 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 7,35,000 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि 7,15,000 विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं, जिसका कुल पास प्रतिशत 97.35% है।
आर्ट्स
महाराष्ट्र एचएससी (कक्षा 12) आर्ट्स स्ट्रीम में 3.54 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 3.49 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि 2.81 लाख विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं, जिसका कुल पास प्रतिशत 88.52% है।
कॉमर्स
महाराष्ट्र एचएससी (कक्षा 12) कॉमर्स स्ट्रीम में 3 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 2.99 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि2.77 लाख विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं, जिसका कुल पास प्रतिशत 92.68% है।
Maharashtra HSC Result 2025: डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब छात्र का रोल नंबर, मां का नाम दर्ज करें।
- अब सबमिट करने के लिए व्यू रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
- आपका ऑनलाइन एचएससी रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।
- महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट का प्रिंटआउट लें।
Maharashtra HSC Board Result: प्राइवेट छात्रों के आंकड़े
महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी (कक्षा 12) परीक्षा के लिए कुल 36,136 प्राइवेट छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग 35,000 ने एचएससी महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2025 में भाग लिया था। प्राइवेट छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 73.73% रहा। कुल 42,000 रिपीटर्स में से 15,823 पास हुए।
HSC Result 2025 Maharashtra Board: पूरक परीक्षा
महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी पूरक परीक्षा के लिए कल यानी 6 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। छात्रों को रीचेकिंग के लिए 50 रुपये और उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए 300 रुपये का भुगतान करना होगा।
अगली खबर
]GSEB Result 2025: गुजरात एचएससी रिजल्ट gseb.org पर जारी, जानें स्ट्रीम-वाइज पास प्रतिशत, डाउनलोड प्रक्रिया
जो छात्र गुजरात बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे और लंबे समय से अपने परिणामों का इंतजार कर रहे थे, वे अब अपने रोल नंबर या सीट नंबर के जरिए वेबसाइट पर लॉग इन करके जीएसईबी रिजल्ट 2025 देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल