MPSOS Time table 2025: एमपी स्टेट ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं का टाइम टेबल mpsos.nic.in पर जारी, शिफ्ट टाइमिंग्स

Saurabh Pandey | November 20, 2025 | 04:51 PM IST | 2 mins read

एमपी एसओएस वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर अपने परीक्षा केन्द्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थी को निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश पत्र दिखाने पर ही परीक्षा में शामिल किया जाएगा।

Best Courses after 10th - The Ultimate Guide

After completing 10th grade, students have a wide range of course options to choose from. This eBook provides comprehensive details about the various courses available after 10th.

Download Now
एमपी स्टेट ओपन स्कूल परीक्षाएं ऑफलाइन, पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएंगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड (एमपीएसओएस) ने एमपी स्टेट ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं का टाइम टेबल 2025 दिसंबर सत्र के लिए जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in के माध्यम से टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी स्टेट ओपन स्कूल 10वीं की परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होगी, जबकि 26 दिसंबर को उर्दू विषय की परीक्षा के साथ समाप्त होगी। वहीं एमपीएसओएस 12वीं की परीक्षा भी 15 दिसंबर से शुरू होगी और 29 दिसंबर को अकाउंटिंग विषय के पेपर के साथ समाप्त होगी।

एमपी स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा के लिए केन्द्र पर सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में दोपहर 1:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में 1:45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा प्रारम्भ होने के 10 मिनट पहले उत्तरपुस्तिका एवं 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र प्रदान किए जाएंगे।

ऐसे विद्यार्थी जो पहली बार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं अथवा पहले परीक्षा में अनुपस्थित/अनुत्तीर्ण रहे हैं, उनकी प्रैक्टिकल परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर ही आयोजित की जाएंगी।

MPSOS Time table 2025: एडमिट कार्ड विवरण

एमपी एसओएस वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर अपने परीक्षा केन्द्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थी को निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश पत्र दिखाने पर ही परीक्षा में शामिल किया जाएगा।

प्रवेश पत्र में यदि त्रुटि है तो त्रुटि पर लाल गोला बनाते हुए सही जानकारी अंकित कर केन्द्राध्यक्ष के माध्यम से mpsos2022@gmail.com पर मेल करें। आपके द्वारा त्रुटि में (नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि एवं फोटो) सुधार नहीं करवाए जाने पर अंकसूची भी त्रुटि युक्त होगी, जिसमें सुधार बाद में संभव नहीं होगा।

MPSOS Time table 2025: 10वीं का टाइम टेबल

परीक्षा तिथि
दिन
विषय
15-12-2025
सोमवार
सामाजिक विज्ञान (213)
16-12-2025
मंगलवार
हिन्दी (201)
17-12-2025
बुधवार
अंग्रेजी (202)
18-12-2025
गुरुवार
अर्थशास्त्र (214)
19-12-2025
शुक्रवार
गणित (211)
20-12-2025
शनिवार
विज्ञान (212)
22-12-2025
सोमवार
व्यावसायिक अध्ययन (215)
23-12-2025
मंगलवार
गृहविज्ञान (216)
24-12-2025
बुधवार
संस्कृत (209)
26-12-2025
शुक्रवार
उर्दू (206), मराठी (204)

Also read RBSE Half Yearly Exam 2025-26 Live: राजस्थान बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा आज से शुरू, मॉडल क्वेश्चन डाउनलोड करें

MPSOS Time table 2025: 12वीं का टाइम टेबल

दिनांक
दिन
विषय
15-12-2025
सोमवार
हिन्दी (301)
16-12-2025
मंगलवार
उद्यमिता एवं रोजगार कौशल (650) (केवल आईटीआई विद्यार्थियों के लिए)
रसायन विज्ञान (313)
अर्थशास्त्र (318)
17-12-2025
बुधवार
अंग्रेजी (302)
18-12-2025
गुरुवार
गणित (311)
19-12-2025
शुक्रवार
जीवविज्ञान (314), भूगोल (316)
20-12-2025
शनिवार
भौतिक विज्ञान (312), इतिहास (315)
22-12-2025
सोमवार
राजनीति विज्ञान (317)
23-12-2025
मंगलवार
व्यावसायिक अध्ययन (319)
24-12-2025
बुधवार
गृहविज्ञान (321)
26-12-2025
शुक्रवार
संस्कृत (309)
27-12-2025
शनिवार
कटिंग टेलरिंग एंड ड्रेस मटेरियल (605)
अशुलिपि (324)
कम्प्यूटर हार्डवेयर असेम्बली एंड मेंटेनेंस (616)
खाद्य संसाधन (358)
29-12-2025
सोमवार
लेखांकन (320)


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]