MPPSC SSE Mains 2023: मध्यप्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, mppsc.mp.gov.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | February 16, 2024 | 10:53 AM IST | 2 mins read
एमपीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार ही मेंस परीक्षा में आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। MPPSC Mains 2023 Notification आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।
नई दिल्ली : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले पात्र उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एमपीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स 2023 परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार अब MPPSC Mains 2023 Paper के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया mppsc.mp.gov.in पर 15 फरवरी से जारी है। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2024 तक है। उम्मीदवार अपने पत्र में 21 से 23 मार्च तक संशोधन कर सकते हैं। इसके लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा।
एमपीपीएससी एसएसई 2023 प्रीलिम्स परीक्षा 5 सितंबर को आयोजित की गई थी, जबकि इसका रिजल्ट 18 जनवरी 2024 को जारी किया गया था। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को Mppsc mains 2023 notification के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र और परीक्षा का शुल्क का भुगतान करना होगा।
MPPSC SSE Mains 2023 आवेदन शुल्क
एमपी के मूल निवासियों अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमी लेयर) ईडब्ल्यूएस तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 400 रुपये है, जबकि शेष सभी श्रेणी तथा मध्यप्रदेश के बाहर के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन एवं परीक्षा शुल्क 800 रुपये है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को 40 रुपये का पोर्टल शुल्क भी देना होगा।
MPPSC Mains Exam Date 2023-24 एग्जाम डेट
एमपीपीएससी एसएसई मेंस 2023 11 मार्च से 16 मार्च 2024 तक इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल और बड़वानी स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। एमपीपीएससी एसएसई मेंस एडमिट कार्ड 2023 आधिकारिक वेबसाइट Mppsc Mains 2023 Official Website पर 5 मार्च 2024 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा।
Mppsc Mains 2023 Syllabus एग्जाम शेड्यूल
| एग्जाम डेट |
विषय
|
समय |
|---|---|---|
| 11-2-2024 | सामान्य अध्ययन I | सुबह 10 बज से दोपहर 1 बजे तक |
| 12-2-2024 | सामान्य अध्ययन II | सुबह 10 बज से दोपहर 1 बजे तक |
| 13-2-2024 | सामान्य अध्ययन II | सुबह 10 बज से दोपहर 1 बजे तक |
| 14-2-2024 | सामान्य अध्ययन IV | सुबह 10 बज से दोपहर 1 बजे तक |
| 15-2-2024 | सामान्य हिंदी एवं व्याकरण | सुबह 10 बज से दोपहर 1 बजे तक |
| 16-2-2024 | हिंदी निबंध एवं प्रारूप लेखन | सुबह 10 बज से 12 बजे तक |
एडमिट कार्ड के साथ आईडी प्रूफ जरूरी
एमपीपीएससी एसएसई मेंस 2023 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी प्रूफ भी लेकर जाना होगा। वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, पासपोर्ट, फोटोयुक्त बैंक पास बुक लेकर जा सकते हैं। बिना आईडी प्रूफ के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
ऐसे करें एसएसई मेंस के लिए आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर एसएसई मेंस 2203 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म टैब पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण करें और एसएसई मेन्स 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- इसके बाद फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- अब आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]Board Exam 2024 Live Updates: बोर्ड एग्जाम 2024 डेट शीट, गाइडलाइन्स, जरुरी दिशा निर्देश, एडमिट कार्ड डाउनलोड
बोर्ड परीक्षा 2024, यूपी बोर्ड एग्जाम 2024,यूपी बोर्ड एग्जाम 2024 डेटशीट, राजस्थान बोर्ड एग्जाम 2024, एमपी बोर्ड एग्जाम 2024, यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2024, बिहार बोर्ड एग्जाम डेटशीट
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’