MPPSC SSE 2025 Mains: एमपीपीएससी ने एसएसई मुख्य का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम किया जारी, 25 जून से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | June 21, 2026 | 03:07 PM IST | 2 mins read
मध्यप्रदेश पीएससी एसएसई 2025 प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE) मुख्य 2025 का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, एमपीपीएससी एसएसई मेन्स 2026 एग्जाम का आयोजन अब 8 अगस्त से 13 अगस्त तक छह दिनों के लिए किया जाएगा। इससे पहले परीक्षा 17 से 22 अगस्त के बीच निर्धारित थी।
एमपीपीएससी स्टेस सर्विस मेन्स 2025 एग्जाम के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया 25 जून से शुरू होगी, जो 15 अगस्त, 2026 तक उपलब्ध रहेगी। एमपीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स एग्जाम 2025 में सफल कैंडिडेट ही मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन के पात्र हैं। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 5 मार्च, 2026 को घोषित किया गया था।
MPPSC SSE Main 2025 Revised Exam Schedule: संशोधित परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में उम्मीदवार एमपीपीएससी एसएसई मेन्स 2025 के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जांच सकते हैं:
| परीक्षा तिथि | विषय | समय |
|---|---|---|
|
08.08.2026 |
सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र |
प्रातः 10:00 बजे से दोपहर पश्चात 1:00 बजे तक |
|
09.08.2026 |
सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र |
प्रातः 10:00 बजे से दोपहर पश्चात 1:00 बजे तक |
|
10.08.2026 |
सामान्य अध्ययन तृतीय प्रश्नपत्र |
प्रातः 10:00 बजे से दोपहर पश्चात 1:00 बजे तक |
|
11.08.2026 |
सामान्य अध्ययन चतुर्थ प्रश्नपत्र |
प्रातः 10:00 बजे से दोपहर पश्चात 1:00 बजे तक |
|
12.08.2026 |
पंचम प्रश्नपत्र : सामान्य हिन्दी एवं व्याकरण |
प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
|
13.08.2026 |
षष्ठ प्रश्नपत्र : हिन्दी निबंध एवं प्रारूप लेखन |
प्रातः 10:00 बजे से दोपहर पश्चात 12:30 बजे तक |
एमपीपीएससी एसएसई मेन्स 2025 आवेदन फॉर्म योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.mponline.gov.in और www.mppsc.mp.gov.in पर जाकर भर सकेंगे। अभ्यर्थी आवेदन पत्र में 30 जून से 17 जुलाई 2026 तक संशोधन कर सकेंगे। इसके लिए प्रति त्रुटि 50 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।
एमपी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुल्क के रूप में राज्य के मूल निवासी एससी/ एसटी/ ओबीसी (गैर क्रीमी लेयर)/ ईडब्ल्यूएस/ दिव्यांगजन को 400 रुपये और शेष सभी श्रेणी व राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों को 800 रुपये देना होगा। इसके अलावा, अतिरिक्त पोर्टल शुल्क 40 रुपये (जीएसटी सहित) देना होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “जिन आवेदकों द्वारा मुख्य परीक्षा के लिए अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन पत्र नहीं भरे जाएंगे,राज्य सेवा परीक्षा 2025 हेतु उनकी उम्मीदवारी स्वयं समाप्त हो जाएगी।”
MPPSC SSE Mains 2025 Application Form: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीवार 25 जून से एमपीपीएससी एसएसई मेन्स 2025 के लिए अप्लाई कर सकते हैं:
- एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- राज्य सेवा मुख्य 2025 परीक्षा - आवेदन पत्र पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें