MPPSC SET 2024 Result: एमपी पीएससी एसईटी रिजल्ट mppsc.mp.gov.in पर जारी, पासिंग मार्क्स जानें
Saurabh Pandey | February 28, 2025 | 05:49 PM IST | 1 min read
एमपीपीएससी एसईटी 2024 परीक्षा 15 दिसंबर 2024 को राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा 36 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। एमपी एसईटी परीक्षा मध्य प्रदेश राज्य में सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आयोजित की जाती है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने अंग्रेजी, भूगोल, गृह विज्ञान, कानून और पुस्तकालय और सूचना विज्ञान सहित चुनिंदा विषयों के लिए एमपी राज्य पात्रता परीक्षा (एसईटी) 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार एमपी सीईटी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के माध्यम से अपना एमपी सेट 2024 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीपीएससी एसईटी 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। एमपी सेट परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किए गए हैं।
एमपीपीएससी एसईटी 2024 परीक्षा 15 दिसंबर 2024 को राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा 36 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। एमपी एसईटी परीक्षा मध्य प्रदेश राज्य में सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आयोजित की जाती है।
MPPSC SET 2024 Result: न्यूनतम पासिंग मार्क्स
एमपीपीएससी एसईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अनारक्षित या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को कुल मिलाकर 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग व्यक्तियों के उम्मीदवारों को न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
MPPSC SET 2024 Result: स्कोरकार्ड डिटेल
- परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था का नाम
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा तिथि
- सब्जेक्टवाइज और श्रेणीवार कट ऑफ अंक
- योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर
- रिजल्ट घोषणा तिथि
MPPSC SET क्या है?
एमपी राज्य पात्रता परीक्षा (एमपी सेट) पूरे मध्य प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक क्वालीफाइंग परीक्षा है। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को एमपी सेट प्रमाणपत्र प्राप्त होगा, जो उन्हें राज्य के विभिन्न संस्थानों में सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करने के लिए पात्रता प्रदान करता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा