MP SET 2024 Admit Card: एमपीपीएससी एसईटी एडमिट कार्ड mppsc.mp.gov.in पर जारी; 15 दिसंबर को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | December 8, 2024 | 12:36 PM IST | 2 mins read
एमपीपीएससी एसईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से राज्य पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2024 (MP SET Admit Card 2024) जारी कर दिया गया है। पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के माध्यम से अपने एमपी एसईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीपीएससी एसईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एमपी एसईटी 2024 हाल टिकट में नाम, फोटो, रोल नंबर और पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र की जांच कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा के दिन के निर्देश भी दिए गए हैं।
मध्य प्रदेश स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 का आयोजन 15 दिसंबर को किया जाएगा। एमपी एसईटी परीक्षा देश भर के विभिन्न राज्यों में ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। MPPSC उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश सरकार और सहायक शिक्षकों के लिए शिक्षकों की भर्ती के लिए एमपी एसईटी परीक्षा आयोजित करता है।
एमपी एसईटी परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की जाती है। एसईटी 2024 पेपर 1 में जनरल टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड और एसईटी 2024 पेपर 2 उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होता है। परीक्षा 20 विषयों में आयोजित की जाएगी। पहला प्रश्नपत्र अनिवार्य होगा और दूसरा प्रश्नपत्र (वैकल्पिक) चयनित विषय पर होगा।
लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 40% अंक और एससी, एसटी, ओबीसी -नॉन क्रीमी लेयर व दिव्यांग उम्मीदवारों को 35% अंक प्राप्त करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
MPPSC SET Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- एमपीपीएससी की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर एमपी सेट एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अभ्यर्थी लॉगिन विंडो में अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर एमपी एसईटी एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- इसे जांचें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल