MPPSC Prelims Result 2025: एमपी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी, मुख्य परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | March 5, 2025 | 10:23 PM IST | 2 mins read
एमपीपीएससी ने वर्ष 2024 के राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। जिसमें इंटरव्यू के लिए 306 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC), इंदौर ने आज यानी 5 मार्च को एमपी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। एमपीपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम 2025 में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर MPPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी स्टेट सर्विस प्रीलिम्स 2025 एग्जाम 16 फरवरी को आयोजित की गई थी। एमपी राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के आधार पर 3,866 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। मध्य प्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 9 जून से 14 जून 2025 तक किया जाएगा।
मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने 87/13 के फार्मूले के तहत परिणाम जारी किया है। इस बार एमपीपीएससी राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 का रिजल्ट दो चरणों में जारी किया गया है। दूसरी सूची में 826 उम्मीदवारों का नाम शामिल किया गया है। एमपीपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
Also read MP Mahila Paryavekshak Admit Card 2025: एमपी महिला पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 7 मार्च को
एमपीपीसीएस राज्य सेवा परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 158 पदों को भरा जाएगा। जिनमें अनारक्षित के 38 पद, एससी के 24 पद, एसटी के 48 पद, ओबीसी के 35 पद, ईडब्ल्यूएस के 13 पद शामिल हैं। इसके अलावा, भूतपूर्व सैनिक के लिए 2 पद और दिव्यांग उम्मीदवारों के कुल 26 पद आरक्षित किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त, एमपीपीएससी ने वर्ष 2024 के एमपी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम भी जारी कर दिया है। एमपीपीएससी मेन रिजल्ट 2024 में इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए कुल 306 अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्ट किया गया है। राज्य सेवा परीक्षा 2024 भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग कुल 110 पदों पर भर्ती करेगा।
MPPSC SSE Prelims Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एमपीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘प्रारंभिक परीक्षा परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्षित होगा।
- चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर इस पीडीएफ में दिए गए हैं।
अगली खबर
]UPSC CAPF 2025 Notification: यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 25 मार्च तक करें आवेदन
यूपीएससी सीएपीएफ 2025 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक/शारीरिक दक्षता परीक्षण, चिकित्सा मानक परीक्षण और साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण को शामिल किया गया है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी