MPPSC Prelims 2023 Result Out: एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 परिणाम जारी, यहां देखें सफल उम्मीदवार की सूची
Santosh Kumar | January 19, 2024 | 04:12 PM IST | 1 min read
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य सेवा परीक्षा 2023 के तहत प्रशासनिक सेवा के कुल 229 पदों पर भर्ती करने जा रहा है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 के प्रारंभिक दौर का परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट में 5,589 उम्मीदवारों को अगले दौर के लिए चुना गया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 के तहत प्रशासनिक सेवा के कुल 229 पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया था।
एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनारक्षित वर्ग के लिए 72 सीटें, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 36, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 44, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 55, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 22 सीटें निर्धारित की गई हैं।
MPPSC Prelims Result 2023: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं। होम पेज पर 'व्हाट्स-न्यू' में 'प्रारंभिक परीक्षा परिणाम - राज्य सेवा परीक्षा 2023 दिनांक 18/01/2024' लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगा, उसमें Ctrl + F टाइप करें और अपना रोल नंबर खोजें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
आयोग ने राज्य सेवा (एसएसई) और राज्य वन सेवा (एसएफई) प्रारंभिक परीक्षा 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी और कट-ऑफ भी जारी कर दी है। एमपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023: कट-ऑफ अंक
|
सामान्य वर्ग |
162 |
|---|---|
|
एससी वर्ग |
150 |
|
एसटी वर्ग |
142 |
|
ओबीसी वर्ग |
158 |
|
ईडब्ल्यूएस महिला वर्ग |
156 |
|
ईडब्ल्यूएस पुरुष वर्ग |
158 |
|
विकलांग वर्ग |
114-122 |
|
भूतपूर्व सैनिक वर्ग |
60-130 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी