MPPSC Final Answer Key 2026: एमपीपीएससी ने एटीपी और स्पेशलिस्ट आयुर्वेद परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी की जारी
Abhay Pratap Singh | October 8, 2026 | 03:41 PM IST | 2 mins read
एमपीपीएससी फाइनल आंसर की पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक नगर नियोजक (Assistant Town Planner) परीक्षा 2026 (विज्ञापन संख्या 02/2026) और विशेषज्ञ आयुर्वेद (Specialist Ayurved) परीक्षा 2024 (विज्ञापन संख्या 62/2024) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार एमपीपीएससी की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर फाइनल आंसर की जांच सकते हैं।
एमपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर 2026 फाइनल आंसर की और एमपीपीएससी स्पेशलिस्ट आयुर्वेद 2024 फाइनल आंसर की प्रश्नपत्र सेक्शन-ए सामान्य अध्ययन एवं सेक्शन-बी नगर नियोजन/ आयुर्वेद के सभी सेटों (ए, बी, सी और डी) के लिए जारी की गई है। एमपीपीएससी अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
उम्मीदवार एमपीपीएससी फाइनल आंसर की 2026 की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। आयोग द्वारा एटीपी परीक्षा 2026 और स्पेशलिस्ट आयुर्वेद परीक्षा 2024 का परिणाम जल्द ही ऑनलाइन घोषित किया जाएगा।
नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। इसी के आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों से अब आपत्ति के संबंध में कोई अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और इस संबंध में कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।”
एमपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर 2026 परीक्षा और एमपीपीएससी स्पेशलिस्ट आयुर्वेद 2024 परीक्षा 20 सितंबर, 2026 एक सत्र में आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।
MPPSC ATP and Specialist Ayurved Final Answer Key 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीवार एमपीपीएससी सहायक नगर नियोजक अंतिम उत्तर कुंजी 2026 और एमपीपीएससी स्पेशलिस्ट आयुर्वेद अंतिम उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘व्हाट्स न्यू’ सेक्शन पर जाएं।
- असिस्टेंट टाउन प्लानर या स्पेशलिस्ट आयुर्वेद फाइनल आंसर की पर क्लिक करें।
- नए पेज में पीडीएफ ओपन होगी।
- उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच