Abhay Pratap Singh | October 8, 2026 | 02:30 PM IST | 1 min read
आरपीएससी इंटरव्यू लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के द्वितीय चरण और सहायक आचार्य भर्ती 2025 (कॉलेज शिक्षा विभाग) के विभिन्न विषयों के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। आरपीएससी एसआई 2025 फेज-2 इंटरव्यू निर्धारित केंद्र पर 21 अक्टूबर, 2026 से आयोजित किया जाएगा।
साक्षात्कार कार्यक्रम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी कर दिए जाएंगे। आरपीएससी इंटरव्यू लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे विवरण की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों के लिए एडमिट एक अनिवार्य दस्तावेज है, इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “साक्षात्कार के समय सभी अभ्यर्थी स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र और सभी मूल प्रमाण पत्र व उनकी फोटोकॉपी के साथ साक्षात्कार केंद्र पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें अन्यथा उन्हें इंटरव्यू से वंचित कर दिया जाएगा।” नवीनतम अपडेट के लिए आरपीएससी की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
नीचे सारणी में विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | पद का नाम | साक्षात्कार तिथि |
|---|---|---|
1 | उपनिरीक्षक / प्लाटून कमाण्डर, 2025 गृह (ग्रुप–1) विभाग (द्वितीय चरण) | दिनांक 21.10.2026 से 30.10.2026 तक |
2 | सहायक आचार्य – SOCIOLOGY, 2025 (कॉलेज शिक्षा विभाग) | दिनांक 21.10.2026 से 23.10.2026 तक |
3 | सहायक आचार्य – DRAWING & PAINTING, 2025 (कॉलेज शिक्षा विभाग) | दिनांक 26.10.2026 |
4 | सहायक आचार्य – E.A.F.M., 2025 (कॉलेज शिक्षा विभाग) | दिनांक 27.10.2026 से 29.10.2026 तक |
5 | सहायक आचार्य – URDU, 2025 (कॉलेज शिक्षा विभाग) | दिनांक 29.10.2026 व 30.10.2026 |
6 | सहायक आचार्य – PSYCHOLOGY, 2025 (कॉलेज शिक्षा विभाग) | दिनांक 30.10.2026 |
इस संबंध में अधिसूचना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। बोर्ड के अनुसार, इन उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (डीवी) के लिए बुलाया गया है। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू होने वाली है।
Santosh Kumar