MPPSC Assistant Registrar Answer Key 2025: एमपी असिस्टेंट रजिस्ट्रार प्रोविजनल आंसर की जारी, करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | November 29, 2025 | 10:40 AM IST | 1 min read
एमपीपीएससी असिस्टेंट रजिस्ट्रार आंसर की 2025 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने विज्ञापन संख्या 48/2024 औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के अंतर्गत सहायक पंजीयक (Assistant Registrar) परीक्षा 2024 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर एमपी असिस्टेंट रजिस्ट्रार आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीपीएससी असिस्टेंट रजिस्ट्रार प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। एमपीपीएससी सहायक पंजीयक प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2025 पर कैंडिडेट को प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी मिलेगा।
आयोग ने नोटिस में कहा, “यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न-पत्र की उत्तर कुंजी से संबंधित आपत्ति हो तो प्रमाणित दस्तावेजों के साथ आयोग की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध होने की तिथि से 5 दिन के भीतर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। समय-सीमा के बाद अभ्यर्थियों से आपत्तियों के अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।”
Also read MPPSC Answer Key 2025: एमपीपीएससी असिस्टेंट मैनेजर आंसर की mppsc.mp.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
एमपी असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती 2024 परीक्षा 23 नवंबर, 2025 को एक सत्र में सामान्य अध्यययन एवं सोसायटी प्रबंधन पेपर के लिए आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से चयनित कैंडिडेट को 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
एमपीपीएससी असिस्टेंट रजिस्ट्रार आंसर की 2025 की सहायता से कैंडिडेट अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो से संबंधित नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
MPPSC Assistant Registrar Provisional Answer Key 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमपीपीएससी असिस्टेंट रजिस्ट्रार प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक एमपीपीएससी की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘What's New’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब, असिस्टेंट रजिस्ट्रार 2024 - प्रोविजनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी, इसे जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]AIBE 20 Exam Guidelines: एआईबीई 20 एग्जाम कल एक शिफ्ट में, जानें रिपोर्टिंग टाइम, गाइडलाइन, ड्रेस कोड
कैंडिडेट्स को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए समय पर रिपोर्ट करना होगा। बीसीआई ने साफ कहा है कि एग्जामिनेशन सेंटर में एंट्री सुबह 11:30 बजे शुरू होगी, लेकिन लास्ट-मिनट भीड़ से बचने के लिए कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना जरूरी है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल