MPPSC Recruitment 2025: एमपी पीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 27 फरवरी से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | February 10, 2025 | 08:46 PM IST | 1 min read
एमपी पीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों को 4 मार्च से 28 मार्च 2025 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार का मौका मिलेगा। आवेदन पत्र में सुधार के लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये प्रति त्रुटि सुधार शुल्क देना होगा।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने विभिन्न विषयों में कुल 2117 सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 27 फरवरी 2025 से इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 26 मार्च तक होगी।
एमपी पीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों को 4 मार्च से 28 मार्च 2025 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार का मौका मिलेगा। आवेदन पत्र में सुधार के लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये प्रति त्रुटि सुधार शुल्क देना होगा।
MPPSC Assistant Professor Recruitment 2025: आयु सीमा
एमपी पीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष, जबकि अधिकतम आयुसीमा 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
MPPSC Assistant Professor Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
एमपी पीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।
MPPSC Assistant Professor Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55% अंक या समकक्ष डिग्री प्राप्त करने के लिए संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री पूरी करनी होगी या यूजीसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) उत्तीर्ण करना होगा। साथ ही, एससी/एसटी और शारीरिक रूप से अक्षम उम्मीदवारों के लिए 5% की छूट होगी।
MPPSC Assistant Professor Recruitment 2025: परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड
एमपी पीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी, जबकि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 जुलाई को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार