MPPSC Answer Key 2026: एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर कंप्यूटर साइंस प्रोविजनल आंसर की जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | January 9, 2026 | 09:23 AM IST | 1 min read
एमपी असिस्टेंट प्रोफेसर प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2026 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक प्राध्यापक कंप्यूटर विज्ञान परीक्षा 2025 (Assistant Professor Computer Science Exam 2025) की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर कंप्यूटर साइंस आंसर की 2026 जांच सकते हैं।
एमपी सहायक प्रोफेसर प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2026 पर उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। चुनौतियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट घोषित करेगा।
नोटिस के अनुसार, “यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न-पत्र की उत्तर कुंजी पर आपत्ति है, तो प्रमाणित दस्तावेजों और निर्धारित शुल्क के साथ आयोग की वेबसाइट पर आपत्ति विंडो लिंक उपलब्ध होने की तिथि से 5 दिन के भीतर ऑनलाइन माध्यम में चुनौती दर्ज करें। समय-सीमा के बाद आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।”
एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर कंप्यूटर साइंस 2025 परीक्षा 4 जनवरी, 2026 को दो सत्रों में आयोजित की गई। प्रथम सत्र में सामान्य अध्ययन (GK) और द्वितीय सत्र में कंप्यूटर विज्ञान (CS) का पेपर कराया गया था। प्रत्येक सत्र के लिए आयोग ने प्रश्नपत्रों के चार-चार सेट तैयार किए थे।
एमपी असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की 2026 की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों को विजिट करने की सलाह दी गई है।
MP Assistant Professor Computer Science Provisional Answer Key 2026: डाउनलोड करें
निम्निलखित चरणों का पालन करके एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एमपीपीएससी की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘What's New’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- असिस्टेंट प्रोफेसर प्रोविजनल आंसर की पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार उत्तर कुंजी जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच