MPPSC ARO Answer Key 2026: एमपीपीएससी एआरओ प्रोविजनल आंसर की जारी, आपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा मौका
Abhay Pratap Singh | May 28, 2026 | 06:01 PM IST | 1 min read
एमपी असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर आंसर की पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक अनुसंधान अधिकारी (ARO) परीक्षा 2024 की प्रोविनजल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर एमपीपीएससी एआरओ प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर आंसर की पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। अभ्यर्थी एमपीपीएससी एआरओ उत्तर कुंजी 2026 की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
परीक्षार्थियों को एमपीपीएससी एआरओ प्रोविजनल आंसर की 2026 पर शुल्क भुगतान के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। एमपी एआरओ 2024 परीक्षा 24 मई, 2026 को एक सत्र में सामान्य अध्ययन और जनजातीय संरचना एवं व्यवस्था विषय के लिए आयोजित की गई थी।
नोटिस के अनुसार, “यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्नपत्र की उत्तर कुंजी पर आपत्ति हो, तो परीक्षार्थी अपनी आपत्ति प्रमाणित दस्तावेजों के साथ www.mppsc.mp.gov.in पर लिंक उपलब्ध होने की तिथि से 5 दिन के भीतर दर्ज करा सकेंगे। निर्धारित तिथि व समय के बाद आपत्तियों के संबंध में कोई भी अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।”
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। आयोग ने असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर एग्जाम 2024 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी सेट-ए, सेट-बी, सेट-सी और सेट-डी के लिए एक ही पीडीएफ में उपलब्ध है।
MPPSC ARO Provisional Answer Key 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपीपीएससी एआरओ प्रोविनजल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘व्हाट्स न्यू’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर 2024-प्रोविजनल आंसर की पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार उत्तर कुंजी जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार