Trusted Source Image

RBI Assistant Mains Admit Card 2026: आरबीआई असिस्टेंट मेन्स एडमिट कार्ड rbi.org.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | May 28, 2026 | 04:57 PM IST | 1 min read

आरबीआई असिस्टेंट कॉल लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

आरबीआई असिस्टेंट मेन्स एग्जाम 2026 7 जून को ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
आरबीआई असिस्टेंट मेन्स एग्जाम 2026 7 जून को ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पैनल वर्ष 2025 के लिए सहायक (Assistant) भर्ती 2026 मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के माध्यम से आरबीआई असिस्टेंट मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

आरबीआई असिस्टेंट कॉल लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड में परीक्षार्थी का नाम, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रिपोर्टिंग टाइम सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, आरबीआई असिस्टेंट मेन्स 2025 परीक्षा 7 जून, 2026 को ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीवारों को प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।

प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं। आरबीआई असिस्टेंट प्री 2025 एग्जाम 11 अप्रैल, 2026 को आयोजित किया गया था और परिणाम 25 मई को घोषित किया गया। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 650 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आरबीआई भर्ती पोर्टल पर विजिट करें।

Also readRPSC RAS Notification 2026: आरपीएससी आरएएस नोटिफिकेशन 607 पदों के लिए जारी, 4 जून से करें आवेदन

RBI Assistant Mains Admit Card 2026 Out: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरबीआई असिस्टेंट मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://opportunities.rbi.org.in/Scripts/CallLetters.aspx पर जाएं।
  • असिस्टेंट मेन्स एग्जाम भर्ती - एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • प्रवेश पत्र जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

RBI Assistant Mains Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

नीचे सारणी में आरबीआई सहायक मुख्य परीक्षा पैटर्न जांच सकते हैं:

क्रम संख्याविषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकमाध्यमअवधि

1

तर्कशक्ति की प्रश्नावली

40

40

*

30 मिनट

2

अंग्रेजी भाषा की प्रश्नावली

40

40

अंग्रेजी

30 मिनट

3

आंकिक योग्यता की प्रश्नावली

40

40

*

30 मिनट

4

सामान्य सचेतता की प्रश्नावली

40

40

*

25 मिनट

5

कंप्यूटर ज्ञान की प्रश्नावली

40

40

*

20 मिनट

कुल


200

200


135 मिनट

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications