MPHC Interview Schedule 2022: एमपीएचसी सिविल जज इंटरव्यू शेड्यूल mphc.gov.in पर जारी; एडमिट कार्ड डेट जानें
Abhay Pratap Singh | September 26, 2025 | 02:16 PM IST | 1 min read
एमपीएचसी सिविल जज इंटरव्यू एडमिट कार्ड साक्षात्कार तिथि से 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC) ने विज्ञापन संख्या 113/परीक्षा/सीजे/2022 के अंतर्गत सिविल जज, जूनियर डिवीजन (एंट्री लेवल) परीक्षा 2022 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, इंटरव्यू का आयोजन 29 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2025 तक मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय परिसर, जबलपुर (एमपी) में किया जाएगा।
एमपीएससी सिविल जज इंटरव्यू कार्यक्रम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड साक्षात्कार तिथि से 10 दिन पहले एमपीएचसी की आधिकारिक वेबसाइट पर mphc.gov.in उपलब्ध करा दिए जाएंगे। एमपीएससी सिविल जज एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, साक्षात्कार का समय तिथियों के अनुसार दोपहर 3:00 बजे और सुबह 11:00 बजे होगा। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए निर्धारित समय से 2 घंटे पहले कार्यक्रम स्थल पर रिपोर्ट करना होगा। साक्षात्कार योजना बाद में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में कुल 138 सिविल जज, जूनियर डिवीजन (एंट्री लेवल) पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर एमपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
MPHC Civil Judge interview schedule 2022: साक्षात्कार कार्यक्रम
उम्मीदवार नीचे सारणी में एमपीएचसी सिविल जज इंटरव्यू शेड्यूल 2022 की जांच कर सकते हैं:
| तिथियां | साक्षात्कार का समय | साक्षात्कार का स्थान |
|---|---|---|
| 29 अक्टूबर, 2025 | दोपहर 3:00 बजे |
उच्च न्यायालय परिसर,
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर (म.प्र.) |
| 30 अक्टूबर, 2025 |
दोपहर 3:00 बजे
|
|
| 31 अक्टूबर, 2025 |
दोपहर 3:00 बजे
|
|
| 01 नवंबर, 2025 |
सुबह 11:00 बजे
|
MPHC Civil Judge Interview Call Letter 2022: डाउनलोड प्रक्रिया
निम्नलिखइत चरणों की सहायता से कैंडिडेट एमपीएससी सिविल जज इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘रिक्रूटमेंट/रिजल्ट’ पर क्लिक करें।
- सिविल जज साक्षात्कार काल लेटर पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार