MPHC Assistant Grade 3 Admit Card 2026: एमपीएचसी असिस्टेंट ग्रेड 3 एडमिट कार्ड जारी, प्री एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | November 16, 2026 | 05:36 PM IST | 2 mins read
एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC) ने आज सहायक ग्रेड 3 (Assistant Grade 3) भर्ती 2026 के लिए आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर एमपीएचसी असिस्टेंट ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट को एडमिट कार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, फोटो, परीक्षा का नाम, परीक्षा तिथि, रिपोर्ट समय और परीक्षा केंद्र का पूरा पता सहित अन्य विवरण जांच लेना चाहिए।
एमपीएचसी असिस्टेंट ग्रेड 3 प्रारंभिक परीक्षा 23 और 25 नवंबर, 2026 को 2 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर, सतना और उज्जैन सहित 7 शहरों में होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एमपीएचसी असिस्टेंट ग्रेड 3 एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो आईडी लाना होगा।
एमपीएचसी असिस्टेंट ग्रेड 3 एग्जाम पैटर्न 2026 के अनुसार, पेपर में सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन, गणित एवं लॉजिकल रीजिनिंग, सामान्य हिंदी, अंग्रेजी नॉलेज और कप्यूटर नॉलेज से 20-20 सहित कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, जबकि नेगेटिव मार्किंग नहीं है। परीक्षा की अवधि 120 मिनट तय गई है।
MP High Court Assistant Grade 3 Admit Card 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमपीएचसी सहायक ग्रेड 3 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक www.mphc.gov.in/exam-cell पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘असिस्टेंट ग्रेड 3 - एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एमपीएचसी असिस्टेंट ग्रेड 3 एडमिट कार्ड जांचें व प्रिंट लें।
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, हिंदी टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है। एमपीएचसी असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 1174 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए एमपी हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी