MP Police Recruitment 2025: सूबेदार/सब-इंस्पेक्टर पदों पर ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को 10 जनवरी तक आवेदन का मौका
Santosh Kumar | January 8, 2026 | 05:03 PM IST | 1 min read
ट्रांसजेंडर उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर "ट्रांसजेंडर के लिए ऑनलाइन फॉर्म - सूबेदार/सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा" लिंक के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने का खास मौका दिया है। जबकि सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया नवंबर 2025 में समाप्त हो गई है, ट्रांसजेंडर कैटेगरी के लिए एक अलग ऑनलाइन आवेदन विंडो खोली जाएगी। ट्रांसजेंडर उम्मीदवार 10 जनवरी तक एमपी सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
ट्रांसजेंडर उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर "ट्रांसजेंडर के लिए ऑनलाइन फॉर्म - सूबेदार/सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा" लिंक के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लिंक 11 जनवरी तक एक्टिव रहेगा।
एमपी पुलिस सूबेदार, एसआई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
एमपी पुलिस सूबेदार और एसआई भर्ती परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। परीक्षा हॉल में एंट्री के समय और परीक्षा के दौरान आधार-बेस्ड मल्टी-लेवल बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी है। परीक्षा 16 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
कैंडिडेट्स को रिपोर्टिंग टाइम तक ही एग्जाम सेंटर में एंट्री मिलेगी। देर से आने वालों को एंट्री नहीं दी जाएगी। एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, सनग्लासेस और कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल सख़्ती से मना है।
अगली खबर
]UPPSC LT Grade Admit Card 2025: यूपीपीएससी एलटी ग्रेड एडमिट कार्ड uppsc.up.nic.in पर जारी, जानें एग्जाम डेट्स
यूपीपीएससी एडमिट कार्ड विज्ञापन संख्या A-5/E-1/2025 के तहत विज्ञापित पदों के लिए हैं, जिनके लिए अलग-अलग सब्जेक्ट्स की परीक्षाएं अलग-अलग तारीखों पर होंगी। आयोग ने परीक्षा का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच