MPESB Pre Agriculture Test 2025: एमपीईएसबी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट प्रोविजनल आंसर की जारी, जानें ऑब्जेक्शन डेट
Santosh Kumar | July 29, 2025 | 05:01 PM IST | 2 mins read
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञों की एक समिति द्वारा की जाएगी। यदि कोई त्रुटि पाई जाती है, तो प्रोवीजनल आंसर की में संशोधन किया जाएगा।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर उपलब्ध है, जहां से उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एमपीईएसबी पीएटी 2025 का आयोजन 26 जुलाई को किया गया था, जो बीएससी (कृषि, बागवानी, वानिकी) और बीटेक (कृषि इंजीनियरिंग) जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
उम्मीदवार एमपीईएसबी पीएटी 2025 प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ अपनी आपत्तियां 31 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रत्येक प्रश्न के लिए शुल्क, यदि लागू हो, का भुगतान करना होगा।
MPESB Pre Agriculture Test 2025: फाइनल आंसर की जल्द
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञों की एक समिति द्वारा की जाएगी। इस समीक्षा के आधार पर, यदि कोई त्रुटि पाई जाती है, तो प्रोवीजनल आंसर की में संशोधन किया जाएगा। इसके बाद, फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
एमपीईएसबी पीएटी 2025 का परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर घोषित किया जाएगा। पीएटी 2025 परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई।
MPESB PAT 2025 Answer Key: कैसे दर्ज करें आपत्ति?
उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स के माध्यम से एमपीईएसबी पीएटी प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in. पर जाएं।
- होम पेज पर "एमपी पीएटी आंसर की" लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण (जैसे एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें, आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- ऑब्जेक्शन ट्रैकर लॉगिन पर क्लिक करके आईडी लॉगिन करें।
- जिस प्रश्न पर आपत्ति उसे सिलैक्ट करें और आपत्ति दर्ज करें।
एमपीईएसबी पीएटी परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को मध्य प्रदेश राज्य के निजी और सरकारी कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा। अभ्यर्थियों को केवल प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश मिलेगा और सीधे प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार